किसी दिन भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, पति निक के लिए रखती हैं ये खास ख्वाहिश...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 3, 2019 10:41 AM2019-06-03T10:41:35+5:302019-06-03T10:41:35+5:30

खबर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार खुद की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के बारे में भी बताया है। एक्ट्रेस मे बताया कि वह किसी दिन भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं।

Priyanka Chopra opens up about her political ambitions for india | किसी दिन भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, पति निक के लिए रखती हैं ये खास ख्वाहिश...

किसी दिन भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, पति निक के लिए रखती हैं ये खास ख्वाहिश...

Highlightsदेसी गर्ल ने यहां ये भी बताया कि उनके पति निक को राजनीति में कोई भी दिलचस्पी नहीं हैवह चाहती हैं कि उनके पति निक कभी अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ें।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का होला मजवाने वाली प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में हैं। पति निक जोनस के साथ एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं। ऐसे में देसी गर्ल मे पहली बार राजनीति में अपनी रुचि पर चुप्पी तोड़ी है।

टीओआई की खबर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार खुद की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के बारे में भी बताया है।  एक्ट्रेस मे बताया कि वह किसी दिन भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। इतना ही नहीं वह चाहती हैं कि  उनके पति निक कभी अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ें।

हालांकि देसी गर्ल ने यहां ये भी बताया कि उनके पति निक को राजनीति में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। देसी गर्ल हमेशा हर एक मुद्दे पर बात करती हुई अक्सर नजर आती हैं। उन्होंने पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत के लिए भी नॉमिनेट किया था। वह स्वच्छ भारत का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा अब फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह अपने कुछ हॉलिवुड प्रोजेक्ट्सम में भी बिजी हैं। 

Web Title: Priyanka Chopra opens up about her political ambitions for india

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे