प्रियंका-निक के रिशेप्सन में पहुंचे दो एक्स-ब्वॉयफ्रेंड, इन दो ने बनाई दूरी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 21, 2018 10:24 AM2018-12-21T10:24:27+5:302018-12-21T10:53:18+5:30

प्रियंका के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड्स पर। जी हां इस पार्टी में सबसे पहले पहुंचे थे एक समय में प्रियंका के साथ लिंकअप में रहने वाले हरमन बावेजा। हरमन का ये रेसिप्शन अटेंड करना चौंका देने वाला था।

Priyanka Chopra - Nick Jonas Reception: Priyanka Chopra's ex-boyfriends shahid Kapoor, Harman Baweja attended the ceremony | प्रियंका-निक के रिशेप्सन में पहुंचे दो एक्स-ब्वॉयफ्रेंड, इन दो ने बनाई दूरी

प्रियंका-निक के रिशेप्सन में पहुंचे दो एक्स-ब्वॉयफ्रेंड, इन दो ने बनाई दूरी

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पॉप सिंगर निक जोनस के साथ सात फेरे लिए थे। ऐसे में प्रियंका ने बॉलीवुड के लिए 20 दिसंबर को मुंबई में एक शानदार   रिशेप्सन का आयोजन किया । इसकी पार्टी का आयोजन मुंबई के होटल लैंड्स एंड में किया गया।

इस जश्न की रात में फिल्मी दुनिया के सभी बड़े सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंचे। इस पार्टी में बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक दिग्गज पहुंचे थे। निगाह जिस पर जाकर ठहरी वह थे। प्रियंका के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड्स पर। जी हां इस पार्टी में सबसे पहले पहुंचे थे एक समय में प्रियंका के साथ लिंकअप में रहने वाले हरमन बावेजा। हरमन का ये रेसिप्शन अटेंड करना चौंका देने वाला था। कभी वे दोनों डेट कर चुके हैं, उनके शादी करने की भी अटकलें थदोनों ने एक साथ फिल्म में काम भी किया था। हांलाकि दोनों अलग क्यों हुए थे कभी इस बारे में पता नहीं लग पाया था।

दूसरा चौंकाने वाला नाम था शाहिद कपूर का। हरमन के अलावा यहां अभिनेता शाहिद कपूर भी नजर आये। शाहिद और प्रियंका के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड गलियारों में खूब थी। ऐसे में शाहिद का यहां आना भी चकित कर देने वाला था, शाहिद यहां अकेले नहीं बल्कि अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे। प्रियंका का बॉलीवुड का लास्ट अफेयर शाहिद के साथ की कहा जाता है। ऐसे में शाहिद का पत्नी के साथ पहुंचना हर किसी के लिए चौंकाने वाला था।

वहीं अक्षय कुमार एक ऐसे अभिनेता थे जो इस पार्टी में नहीं पहुंचे थे। जैसा कि सभी को पता है अक्षय और प्रियंका के बीच के अफेयर की खबरों के खूब सुर्खियां एक समय में बटोरी थीं। खुद अक्षय ने तक इस अफेयर को स्वीकार किया था। आलम से है कि दोनों अब साथ में कोई फिल्म भी नहीं करते हैं। ऐसे में साफ है कि अक्षय ने जानबूझ कर इस पार्टी से दूरी बनाई।

शाहरुख खान के साथ डॉन 2 के समय प्रियंका के साथ लिंकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में किंग खान भी इस पार्टी से दूर ही नजर आए । खास बात ये है कि वह मुंबई में ही थे फिर भी वह इस पार्टी में नहीं पहुंचे थे।

English summary :
Priyanka Chopra - Nick Jonas Reception: Priyanka Chopra's ex-boyfriends shahid Kapoor, Harman Baweja attended the ceremony. Check who all attended this star stud marriage reception in mumbai.


Web Title: Priyanka Chopra - Nick Jonas Reception: Priyanka Chopra's ex-boyfriends shahid Kapoor, Harman Baweja attended the ceremony

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे