प्रियंका चोपड़ा ने मीनिंगफुल और यूनीक रखा बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका अर्थ
By मनाली रस्तोगी | Published: April 21, 2022 10:37 AM2022-04-21T10:37:19+5:302022-04-21T10:38:13+5:30
इस साल 15 जनवरी को सेरोगेसी के जरिए स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बेटी के पेरेंट्स बने थे। वहीं, प्रियंका ने अब अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है।
लॉस एंजेलिस: स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस साल जनवरी के महीने में प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने थे। ऐसे में अब उनकी बेटी 3 महोने की पूरी हो गई है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने फबेटी के नाम का खुलासा किया है। बता दें कि इस स्टार कपल के बेटी का जन्म सेरोगेसी के जरिए सैन डिएगो अस्पताल में हुआ था। प्रियंका और निक की बेटी का नाम भारतीय-अमेरिकी कल्चर से जुड़ा हुआ है।
दरअसल, प्रियंका अपनी जड़ों से काफी जुड़ी हुई हैं। हालांकि, वो पति निक के कल्चर को भी मानती हैं। यही कारण है कि प्रियंका और निक ने अपनी बेटी का नाम दोनों से जुड़ा हुआ रखा। TMZ रिपोर्ट के अनुसार, उनकी बेटी का नाम 'मालती मैरी चोपड़ा जोनस' है। रिपोर्ट में जन्म प्रमाण पत्र का हवाला दिया गया है, जिसके अनुसार मालती का जन्म रात 8 बजे के बाद हुआ था। मालूम हो, यह स्टार कपल पिछले काफी दिनों से बेटी के नाम को लेकर चिंतित था। दोनों चाहते थे कि बच्चे का नाम कुछ मीनिंगफुल और यूनीक रखा जाए।
बताते चलें कि 'मालती' नाम संस्कृत मूल का है और इसका अर्थ है छोटा सुगंधित फूल या चांदनी। मैरी लैटिन भाषा के स्टेला मैरिस से है जिसका अर्थ है समुद्र का तारा। इसका बाइबिल का नाम भी है क्योंकि यह मैरी, यीशु की मां नाम का फ्रांसीसी संस्करण है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'इट्स ऑल कमिंग बैक तो मी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। ये फिल्म अमेरिका में 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 2016 की जर्मन फिल्म एसएमएस फर डिच पर आधारित है।