प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने पीपल मैगजीन के बेस्ट ड्रेस्ड ऑफ द ईयर 2019 अवॉर्ड के विनर

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: September 5, 2019 12:30 PM2019-09-05T12:30:03+5:302019-09-05T12:51:42+5:30

प्रियंका और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी. दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद पैलेस में बहुत ही शाही अंदाज़ में हुई थी . निक जोनस प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं.

Priyanka Chopra, Nick Jonas Become First Couple to Top PEOPLE's Best-dressed List | प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने पीपल मैगजीन के बेस्ट ड्रेस्ड ऑफ द ईयर 2019 अवॉर्ड के विनर

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने पीपल मैगजीन के बेस्ट ड्रेस्ड ऑफ द ईयर 2019 अवॉर्ड के विनर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं. अक्सर दोनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहते हैं. 
प्रियंका और निक ने पीपल मैगजीन का बेस्ट ड्रेस्ड ऑफ द ईयर 2019 का अवॉर्ड जीता है. आपको बता दे पहली बार है जब पीपल मैगजीन ने इस खिताब  के लिए किसी कपल विनर बनाया है. इस लिस्ट में सुपर स्टाइलिश सेलेब्स का नाम शामिल है जिसमें लेडी गागा, जेनिफर लोपेज, सेलिना डियोन, सेरेना विलियम्स और बिली पोर्टर जैसे नाम भी शामिल है. 

प्रियंका और निक को कई  मौकों पर स्टाइलिश अंदाज़ में साथ देखा गया है. 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती है. निक जोनस से शादी के बाद वो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती है. हाल ही में अपने एक पोस्ट की वजह से बुरी तरह से ट्रोल हो गई. 


 
आपको बता दें कि प्रियंका और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी. दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद पैलेस में  बहुत ही शाही अंदाज़ में हुई थी . निक जोनस प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद बॉलीवुड फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में प्रियंका के साथ  फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम भी लीड रोल में है. 
 

Web Title: Priyanka Chopra, Nick Jonas Become First Couple to Top PEOPLE's Best-dressed List

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे