खुल्लम खुल्ला निक ने प्रियंका को किया KISS, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 22, 2019 08:29 AM2019-10-22T08:29:23+5:302019-10-22T08:29:23+5:30

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोमांटिक फोटो तो ऐसे ही सोशल मीडिया पर आग लगाती रहती हैं। अब एक्ट्रेस की पति के साथ हा रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है।

Priyanka Chopra kisses Nick Jonas in the middle of concert, he leaves her blushing later | खुल्लम खुल्ला निक ने प्रियंका को किया KISS, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

खुल्लम खुल्ला निक ने प्रियंका को किया KISS, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Highlightsप्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मजवा चुकी हैं। एक्ट्रेस के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है।

प्रियंका  चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मजवा चुकी हैं। एक्ट्रेस के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। प्रियंका ने 2018 में विदेशी सिंगर निक जोनस के साथ शादी की थी। शादी के बाद से ही प्रियंका आए दिन पति के साथ की रोमांटिक फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही नें प्रियंका और निक का एक रोमांटिक अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में प्रियंका को निक किस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देख सकते हैं जिस वक्त निक ने प्रियंको को किस की आस पास बहुत भीड़ थी। ये वीडियो निक के किसी कांसर्ट का लग रहा है। जहां प्रियंका कुछ लोगों के साथ निक का इंतजार कर रही होती हैं तभी निक आते हैं और प्रियंका को किस कर देते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि किस करने के बाद प्रियंका शर्माती नजर आती हैं

इस दौरान प्रियंका ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई होती है। इस लुक नें देसी गर्ल काफी प्यारी लग रही हैं। प्रियंका और निक की इस अदा पर फैंस फिदा हो गए हैं और इस वीडियो को जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से छा गया है।

वहीं, प्रियंका और निक का ये अंदाज पहली बार देखने को नहीं मिला है इससे पहले हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें बीच रास्ते में एक दूसरे की बाहों में कपल लिपलॉक करते नजर आए थे।

प्रियंका को हाल ही  में द स्काई इज पिंक में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी अहम भूमिका में थे। फिल्म पर्दे पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी।

Web Title: Priyanka Chopra kisses Nick Jonas in the middle of concert, he leaves her blushing later

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे