सलमान खान का दिल जीतने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया ये वीडियो!

By विवेक कुमार | Published: October 4, 2018 10:59 AM2018-10-04T10:59:16+5:302018-10-04T12:49:20+5:30

Priyanka Chopra dance video on Loveyatri's song: प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आने वाली थीं। करीब 10 साल बाद दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाली थीं लेकिन अचानक प्रियंका ने फिल्म से अलग हो गयी।

Priyanka Chopra dance on loveyatri's chogada song with her little buddies | सलमान खान का दिल जीतने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया ये वीडियो!

सलमान खान का दिल जीतने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया ये वीडियो!

मुंबई, 4 अक्टूबर: बॉलीवुड गलियारों में कई दिनों से ऐसी खबर थी कि सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा से नाराज हैं। अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' छोड़ने के कारण सलमान खान देसी गर्ल से नाराज हैं लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान का दिल जीतते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिससे सलमान खान की नाराजगी दूर हो जाएगी। दरअसल, सलमान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म 'लवयात्री' 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर लवयात्री के एक गरबा सॉन्ग पर नन्हीं बच्चियों के संग डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। 

इस वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा है- लवयात्री की टीम के लिए मेरी और इन प्यारी बच्चियों की तरफ़ से, चोगदा विद लव चैलेंज। आयुष, वरीना, सलमान ख़ान फ़िल्म्स, आप सभी को बहुत शुभकामनाएं।


बता दें कि प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आने वाली थीं। करीब 10 साल बाद दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाली थीं लेकिन अचानक प्रियंका ने फिल्म से अलग हो गयी। इस बात से सलमान खान उनसे नाराज चल रहे हैं। फिलहाल प्रियंका की जगह कैटरीना कैफ नजर आएंगी।    

बता दें कि प्रियंका और निक की सगाई भारतीय रीती-रिवाज से मुंबई में हुई थी। जिसमें उनके गिने चुने रिश्तेदार शामिल हुए थे। अगर वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो सलमान खान की भारत छोड़ने के बाद प्रियंका ने  'द स्काई इज़ पिंक' में नजर आएंगी।

इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर साथ होंगे। फिल्म में प्रियंका और फरहान एक ऐसी बच्ची के पैरेंट्स की भूमिका में होंगे जो रोग प्रतिरोधी क्षमता में कमी से ग्रसित है। ये फिल्म आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इपिफनीस' नाम की एक किताब लिखी थी।  

खबरों की मानें तो इस फिल्म में प्रियंका चार अलग-अलग लुक में नजर आएंगी। उनके लुक पर काफी मेहनत की जाएगी।  वैसे इस फिल्म के जरिये प्रियंका लम्बे समय बाद बॉलीवुड के किसी फिल्म में नजर आएंगी। 

English summary :
For several days in there was news in Bollywood that Salman Khan was upset with Priyanka Chopra. Salman Khan is angry with the Desi Girl Priyanka Chopra, due to leaving the Ali Abbas Zafar's film 'Bharat', but now Priyanka Chopra has shared a video winning the heart of Salman Khan, which will remove Salman Khan's displeasure. Actually, Salman Khan's siter husband Aayush Sharma's movie 'Loveyatri' is releasing on October 5. Priyanka Chopra has shared a video on social media dancing with girls on Loveyatri's Garba Song.


Web Title: Priyanka Chopra dance on loveyatri's chogada song with her little buddies

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे