प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में पूरे किए 20 साल, वीडियो में देखिए एक्ट्रेस का इंटरनेशनल स्टार बनने तक का सफर

By मनाली रस्तोगी | Published: July 5, 2020 06:46 PM2020-07-05T18:46:32+5:302020-07-05T18:58:08+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) ने बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं।

Priyanka Chopra completes 20 years in Bollywood | प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में पूरे किए 20 साल, वीडियो में देखिए एक्ट्रेस का इंटरनेशनल स्टार बनने तक का सफर

बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा ने पूरे किए 20 साल, वीडियो में देखिए एक्ट्रेस की शानदार जर्नी (फाइल फोटो)

Highlightsप्रियंका चोपड़ा ने सिनेमा की दुनिया में 20 साल का सफर तय कर लिया है।प्रियंका ने बॉलीवुड में अपने 20 साल पूरे होने पर एक वीडियो शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) ने बॉलीवुड में अपने 20 साल का सफर पूरा कर लिया है। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनके पूरे 20 साल की जर्नी नजर आ रही है। एक्ट्रेस की इस वीडियो में सुज़ैन खान (Sussanne Khan) कमेंट करके उन्हें बधाई दी है।

प्रियंका ने शेयर किया वीडियो 

वहीं, इस वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में 20 साल। @ozzyproduction को थैंक्यू। जब से मैंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की शुरुआत की है तब से अब तक के इन 20 सालों के इतने खूबसूरत रिमाइंडर के लिए आप सभी लोगों को थैंक्यू। उम्मीद करती हूं कि मैं आपसे किसी दिन मिलूंगी। मैं आप सभी के साथ इस यात्रा का जश्न मनाना चाहती हूं।' 

शानदार है प्रियंका का वीडियो

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

इस वीडियो में प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनने से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मुख्य अभिनेत्री बनने और हॉलीवुड में अपनी जगह मजबूत करने की जर्नी का जिक्र किया गया है। यही नहीं, इस वीडियो में प्रियंका द्वारा किए गए सोशल वर्क का भी जिक्र किया गया है। प्रियंका ने वीडियो में एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में अपनी अब तक की अचीवमेंट जर्नी के लिए अपने प्रशंसकों को श्रेय दिया है।

तमाम सेलेब्स ने दी बधाई

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

इसके अलावा प्रियंका के पोस्ट पर सुजैन खान ने अपना प्यार व्यक्त करते हुए लिखा, 'आप धुन और दृढ़ता की इंस्टीट्यूशन हैं और मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। भगवान आपको असीम आशीर्वाद दे।' वहीं, प्रियंका ने भी सुजैन ने कमेंट पर रिप्लाई दिया। उन्होंने लिखा, 'धन्यवाद बेब। आशा है कि आप अच्छी होंगी।' वैसे प्रियंका के पोस्ट पर कमेंट करने वाली सुजैन अकेली नहीं हैं। लारा दत्ता, सोनाली बेंद्रे, भूमि पेडनेकर, करिश्मा तन्ना और अन्य सेलेब्स ने भी प्रियंका को बधाई दी। 

Web Title: Priyanka Chopra completes 20 years in Bollywood

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे