पति निक को छोड़ ये किसकी बाहों में चली गईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स बोले- किसी के साथ भी...

By मेघना वर्मा | Published: May 19, 2019 04:42 PM2019-05-19T16:42:03+5:302019-05-19T16:42:03+5:30

प्रियंका चोपड़ा और हिना खान ने इस साल पहली बार कान में डेब्यू किया है। दोनों ही अब तक बेहद खूबसूरत लुक में दिखी हैं। प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ कान में डेब्यू किया है।

priyanka chopra closeup pose with stylist sanjay kumar | पति निक को छोड़ ये किसकी बाहों में चली गईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स बोले- किसी के साथ भी...

पति निक को छोड़ ये किसकी बाहों में चली गईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स बोले- किसी के साथ भी...

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलाव बिखेर रही हैं। अपने लुक से लोगों को घायल करने के बाद प्रियंका एक बार फिर चर्चा में है। प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें प्रियंका के पीछे एक लड़का खड़ा दिख रहा है। उस लड़के ने प्रियंका चोपड़ा के साथ फोटो के लिए पोज दिया है। इसी के बाद से प्रियंका और पति निक चर्चा में है। 

दरअसल प्रियंका के साथ फोटो जो में लड़का दिख रहा है वो कोई और नहीं बल्कि सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट और कॉस्ट्यूम डिजाइनर है। डिजाइनर का नाम संजय कुमार है। जिन्होंने प्रियंका के साथ कई बॉलीवुड स्टार्स के कपड़ो को डिजाइन किया है। कान में भी उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है। 

यूजर कर रहे हैं कमेंट

प्रियंका की इस फोटो पर यूजर कई सारे कमेंट कर रहे हैं। बहुतों को प्रियंका का स्टाइलिस्ट संजय के साथ ये पोज करना पसंद नहीं आ रहा है। तो कुछ यूजर ने लिखा ये तो लंगूर के हाथ में अंगूर लग गया। वहीं कुछ यूजर कह रहे हैं निक भी सोच रहे होंगे ले जा भाई ये तेरे लायक है। एक यूजर ने लिखा किसी के साथ भी...

प्रियंका और हिना ने इस साल पहली बार कान में डेब्यू किया है। दोनों ही अब तक बेहद खूबसूरत लुक में दिखी हैं। प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ कान में डेब्यू किया है। दोनों की कई फोटोज भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

प्रियंका की ये फोटो रेड कारपेट की नहीं बल्कि कान के दौरान होने वाली पार्टी की है। प्रियंका पति निक जोनस के साथ ही पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका ने मेटैलिक ब्लैक डीप नेक गाउन पहना था। ड्रेस के साथ उन्होंने कॉपर शेड मेकअप किया था। 
 

Web Title: priyanka chopra closeup pose with stylist sanjay kumar

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे