पति निक के लिए शॉपिंग नहीं करती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 4, 2019 03:02 PM2019-07-04T15:02:01+5:302019-07-04T15:02:01+5:30

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा ने पॉप सिंगर निक जोनस के साथ बीते साल शादी की थी।

priyanka chopra cannot shop for nick jonas | पति निक के लिए शॉपिंग नहीं करती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए क्या है कारण?

पति निक के लिए शॉपिंग नहीं करती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए क्या है कारण?

Highlightsप्रियंका ने एक इंटरव्यू में हाल ही में कहा है कि उन्हें शॉपिंग करना बिल्कुल पसंद नहीं है।दोनों शादी के बाद अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं और सुर्खियां बटोर लेते हैं।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा ने पॉप सिंगर निक जोनस के साथ बीते साल शादी की थी। दोनों शादी के बाद अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं और सुर्खियां बटोर लेते हैं। अब देसी गर्ल ने बताया है कि वह पति निक के लिए शॉपिंग नहीं करती हैं।

बॉम्बे टाइम्स की खबर के मुताबिक, प्रियंका ने एक इंटरव्यू में हाल ही में कहा है कि उन्हें शॉपिंग करना बिल्कुल पसंद नहीं है। किताबों के अलावा वो निक के लिए कुछ नहीं खरीद सकती। स्पेशली कपड़े-जूते तो बिल्कुल भी नहीं।

देसी गर्ल ने कहा है कि निक जोनस अपने कपड़ों और जूतों के टेस्ट को लेकर बहुत फेमस हैं।यहीं कारण है वह कभीं निक के लिए खरीददारी नहीं करती हैं। हालांकि, प्रियंका ने बताया कि वो निक के लिए वो सामान खरीदेगी जो उन्हें पसंद है।

दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के प्रति प्यार बरसाते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका को एक हादसे से भी निक ने बचाया है। देसी गर्ल जल्द स्काइज इज पिंक में नजर आएंगी। ये शादी के बाद की एक्ट्रेस की पहली फिल्म है।

Web Title: priyanka chopra cannot shop for nick jonas

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे