जब The Sky In Pink के सेट पर फूट-फूट कर रोने लगी थीं प्रियंका चोपड़ा, डायरेक्टर ने सुनाई पूरी दास्तान
By मेघना वर्मा | Published: September 16, 2019 01:55 PM2019-09-16T13:55:22+5:302019-09-16T13:55:22+5:30
टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में 'द स्काई इस पिंक' की स्क्रीनिंग की गई। फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सफर की इस फिल्म की कहानी दिल छू जाने वाली है।
एक एक्टर जितना स्ट्रॉन्गली पर्दे पर एक्टिंग करता है उतना ही नरम वो दिल से भी होता है। अक्सर फिल्मी पर्दे के पीछे से यह खबर आती है कि एक्टिंग करते-करते, एक्टर इतने इमोशनल हो जाते हैं कि खुद को रोने से रोक नहीं पाते। इन एक्टर्स की लिस्ट में अब प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल हो गया है। प्रियंका की अगली फिल्म द स्काई इज पिंक के सेट पर ऐसा ही हुआ जब प्रियंका एक इमोशनल सीन की शूटिंग कर रही थीं।
द स्काई इस पिंक के डायरेक्टर शोनाली बोस ने इस बात का खुलासा किया। टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने बताया कि फिल्म में एक सीन ऐसा आया जिसे करने के बाद प्रियंका चोपड़ा लागातार कुछ देर तक रोती रहीं। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो इंटरव्यू में बोस ने बताया, 'एक और इमोशनल शूट था जिसे करने के बाद प्रियंका ब्रेकडाउन हो गईं। मेरे कट बोलने के बाद भी वो चुप नहीं हुईं और लगातार रोती रहीं। प्रियंका उस समय बस बुदबुदा रही थीं कि मुझे माफ कर दो, मुझे माफ कर दो, अब मैं जानती हूं कि एक बच्चे को खोना क्या होता।'
बता दें प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में इस बात को बताया था कि शोनाली बोस ने साल 2013 में अपने बेटे इशान को खो दिया था। प्रियंका चोपड़ा रोते हुए उसी के लिए माफी मांग रही थीं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने रिक्वेस्ट करके इश्लू नाम का इस्तेमाल किया है। जो बोस अपने बेटे को बुलाया करती थीं।
टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में द स्काई इस पिंक की स्क्रीनिंग की गई। फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सफर की फिल्म की कहानी दिल छू जाने वाली है। ट्रेलर देखकर पता लगता है कि ये कहानी है अदिति और निरेन की। जो अपनी बच्ची खो देते हैं। अब देखना होगा फिल्म दर्शकों के दिलों को कितना छूती है।