Video: परिणिति चोपड़ा के साथ मिलकर प्रियंका ने किया 'टिप टिप बरसा पानी' पर मस्त डांस

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 26, 2018 12:14 PM2018-06-26T12:14:45+5:302018-06-26T12:14:45+5:30

अमेरिकी सिंगर निक जोनस प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक की उम्र जहां अभी 25 साल है, वहीं प्रियंका चोपड़ा 35 साल की हो चुकी हैं।

Priyanka Chopra and Parineeti Chopra dance on Tip tip barsa paani | Video: परिणिति चोपड़ा के साथ मिलकर प्रियंका ने किया 'टिप टिप बरसा पानी' पर मस्त डांस

Video: परिणिति चोपड़ा के साथ मिलकर प्रियंका ने किया 'टिप टिप बरसा पानी' पर मस्त डांस

मुंबई, 25 जून:प्रियंका चोपड़ा के बॉयफ्रेंड निक जोनस इन दिनों भारत आए हुए हैं। निक को चोपड़ा परिवार से काफी प्रेम और सपोर्ट मिलता दिखाई दे रहा है। प्रियंका निक के साथ अपनी कजिन बहन परिणीति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गोवा के लिए रवाना हुईं। 

अब मजे की बात तो ये है कि सोशल मीडिया पर परिणीति और प्रियंका का एक वीडियो देखने को मिला है जिसमें वे दोनों अक्षय  कुमार और रवीना टंडन के रोमांटिक गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर डांस करते हुए नजर आ रहीं हैं। वीडियो को देखकर कोई भी ये नहीं कह सकेगा कि प्रियंका और परिणीति के रिलेशन में कभी भी कोई अनबन हुई होगी। 

अब इस वीडियो को देखने के बाद कहा जा रहा है मानों निक के कदम चोपड़ा सिस्टर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हुए हैं क्योंकि निक के आने के बाद इन दोनों के बीच के रिलेशन भी सुधरते नजर आ रहे हैं।


गौरतलब है कि अक्सर मीडिया में बात करते समय परिणीति प्रियंका पर ये आरोप लगाती आई हैं कि प्रियंका ने बॉलीवुड में उनकी उतनी मदद नहीं की है जितना कि वो उनसे उम्मीद रखती थीं। 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप की खबरों के बाद निक जोनस कुछ दिनों पहले ही मुंबई आए हैं। प्रियंका निक को डिनर के लिए बांद्रा स्थित रेस्टोरेंट पर भी ले गई थीं, जहां उनकी मां मधु चोपड़ा भी साथ थीं। निक के प्रियंका के साथ भारत आने को दोनों के रिलेशन में अगले पड़ाव के तौर पर भी देखा जा रहा है।

अमेरिकी सिंगर निक जोनस प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। निक की उम्र जहां अभी 25 साल है, वहीं प्रियंका चोपड़ा 35 साल की हो चुकी हैं। दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

Web Title: Priyanka Chopra and Parineeti Chopra dance on Tip tip barsa paani

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे