तो क्या इस जगह होगी प्रियंका और निक की डेस्टिनेशन वेडिंग!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: October 3, 2018 10:58 AM2018-10-03T10:58:53+5:302018-10-03T11:16:35+5:30

प्रियंका और निक की सगाई भारतीय रीती-रिवाज से मुंबई में हुई थी। जिसमें उनके गिने चुने रिश्तेदार शामिल हुए थे।

Priyanka chopra and Nick Jonas in Jodhpur to finalize their wedding | तो क्या इस जगह होगी प्रियंका और निक की डेस्टिनेशन वेडिंग!

तो क्या इस जगह होगी प्रियंका और निक की डेस्टिनेशन वेडिंग!

मुंबई, 3 अक्टूबर: बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अपने ब्वॉयफैंड निक जोनस के साथ सगाई के बाद से ही चर्चा में हैं उनके फैन्स को बड़ी ही बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार है। कई दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका और निक डेस्टिनेशन वेडिंग को प्लान कर रहे हैं। अब इस बीच प्रियंका और निक को जोधपुर के मेहरगढ़ किले पहुंचे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों आउटिंग के लिए जोधपुर के मेहरगढ़ किले पहुंचे हैं। वे घूमने के लिए पहुंचे हैं। वैसे दोनों कि जोधपुर आउटिंग को उनके डेस्टिनेशन वेडिंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। 

बता दें कि प्रियंका और निक की सगाई भारतीय रीती-रिवाज से मुंबई में हुई थी। जिसमें उनके गिने चुने रिश्तेदार शामिल हुए थे। अगर वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो सलमान खान की भारत छोड़ने के बाद प्रियंका ने  'द स्काई इज़ पिंक' में नजर आएंगी।

इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर साथ होंगे। फिल्म में प्रियंका और फरहान एक ऐसी बच्ची के पैरेंट्स की भूमिका में होंगे जो रोग प्रतिरोधी क्षमता में कमी से ग्रसित है। ये फिल्म आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इपिफनीस' नाम की एक किताब लिखी थी।  

खबरों की मानें तो इस फिल्म में प्रियंका चार अलग-अलग लुक में नजर आएंगी। उनके लुक पर काफी मेहनत की जाएगी।  वैसे इस फिल्म के जरिये प्रियंका लम्बे समय बाद बॉलीवुड के किसी फिल्म में नजर आएंगी। 

Web Title: Priyanka chopra and Nick Jonas in Jodhpur to finalize their wedding

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे