VIDEO: पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने जमकर किया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Published: July 14, 2020 09:51 PM2020-07-14T21:51:23+5:302020-07-14T21:51:23+5:30

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति व मशहूर पॉप स्टार निक जोनस अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों इस कपल का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

priyanka chopra and nick jonas dance video viral on social media | VIDEO: पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने जमकर किया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पति निक जोनस संग प्रियंका चोपड़ा। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsदोनों कपल्स का ये मस्ती भरा अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह वीडियो पिछले साल भी काफी देखा गया जिसमें प्रियंका ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। प्रियंका शादी के बाद से हर रोज नई नई फोटो पति के साथ की फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। देसी गर्ल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं ऐसे में वह खुद से जुड़ी हर अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में इन दोनों का एक डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

दोनों कपल्स का ये मस्ती भरा अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में दोनों कपल्स बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही दोनों काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों की ये कैमिस्ट्री काफी गजब की है। करीना कपूर की फिल्‍म वीरे दी वेडिंग के गाने 'तारीफां' पर प्रियंका और निक के साथ जो जोनस और सोफी टर्नर भी डांस करते नजर आ रहे हैं। 

फैंस को पसंद आ रहा है यह वीडियो

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह वीडियो पिछले साल भी काफी देखा गया जिसमें प्रियंका ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। लेकिन इन दिनों यह एक बार फिर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ पहली ‘डेट’ की दूसरी वर्षगांठ पर कहा कि एक दूसरे का साथ मिलना ईश्वर का एक बहुत बड़ा तोहफा। 

इस वजह से प्रियंका ने निक को कहा था थैंक्यू 

बता दें कि प्रियंका और निक 2018 दिसम्ंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। प्रियंका चोपड़ा ने पहली ‘डेट’ की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, ‘‘दो साल पहले हमने पहली बार एक-साथ तस्वीर ली थी। उस दिन के बाद से आज तक तुम मेरी जिंदगी में बस खुशी ही लाए हो। मुझे तुमसे प्यार है निक, हमारी जिंदगी को एक-साथ इतना बेहतरीन बनाने के लिए शुक्रिया। ’’

Web Title: priyanka chopra and nick jonas dance video viral on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे