शादी की रस्मों के बीच निक-प्रियंका ने खेला क्रिकेट, दूल्हे के छक्के का वीडियो हुआ वायरल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 3, 2018 02:38 PM2018-12-03T14:38:41+5:302018-12-03T14:38:41+5:30
देसी गर्ल एक के बाद अपनी शादी के फंक्शन की फोटो अब सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। ऐसे में एक उनकी शादी के फंक्शन के बीच का एक वीडियो सामने आया है।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस के साथ शाादी कर ली है। देसी गर्ल एक के बाद अपनी शादी के फंक्शन की फोटो अब सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। ऐसे में एक उनकी शादी के फंक्शन के बीच का एक वीडियो सामने आया है।
इसमें निक जोनस का क्रिकेट खेलते हुए दिख रहे हैं। वहीं, डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक इस मैच में P और N नाम की दो टीमें बनाई गई। जबकि प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें निक टीम ग्रूम की टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं।
वहीं, प्रियंका ने इस वीडियो को स्टेटस में लगाया है जिसमें कैप्शन में लिखा है - इट्स अ सिक्स। मैच के बाद हुए फोटो सेशन में प्रियंका उसी यलो फ्लोरल लहंगे में नजर आईं जो उन्होंने मेहंदी सेरेमनी में पहना था। इस वीडियो को देखकर बात समझ आ जाती है कि निक जोनास क्रिकेट दीवाने हैं ये बात तो खैर समझ में आ ही गई है। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वालरल हो गया है।
तीसरी बार कर सकती हैं शादी
जूम टीवी की खबर के अनुसार प्रियंका और निक अमेरिका वापस जाने के बाद लॉस ऐंजिलिस चर्च में एक बार फिर से शादी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये दोनों की तीसरी शादी होगी। हांलाकि इस बात की कोई आधिकारिक जानाकारी प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, प्रियंका और निक की शादी कवर करने के लिए जोधपुर आए हॉलीवुड रिपोर्टर जेड ने कहा है कि मुझे लगता है कि उनका चर्च में शादी करने का प्लान है। हमें अभी इस बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है।