पति निक के लिए मास्टरशेफ बन गई प्रियंका चोपड़ा, बनाई खास डिश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 6, 2019 10:49 AM2019-07-06T10:49:57+5:302019-07-06T10:49:57+5:30

निक जोनस ने वीडियो शेयर किया है जिसमें फैंस देख सकते हैं कि प्रियंका पति के लिए कुकिंग करती नजर आ रही हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas cook pasta for each other on date night in Italy | पति निक के लिए मास्टरशेफ बन गई प्रियंका चोपड़ा, बनाई खास डिश

पति निक के लिए मास्टरशेफ बन गई प्रियंका चोपड़ा, बनाई खास डिश

Highlightsप्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ छुट्टियां मना रही हैं। प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह खाना बनाती नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान की दोनों एक दूसरे की फोटो शेयर करते रहते हैं। अब प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह खाना बनाती नजर आ रही हैं।

पति के लिए बनी शेफ

निक जोनस ने वीडियो शेयर किया है जिसमें फैंस देख सकते हैं कि प्रियंका पति के लिए कुकिंग करती नजर आ रही हैं। निक ने वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि डेट नाईट के लिए कुकिंग क्लासेज लेने गए थे। इस वीडियो में फैंस प्रियंका को पास्ता सॉस बनाते देख सकते हैं। 

वह इस दौरान कुकिंग को कॉफी खुशी खुशी इंज्वाय करती नजर आ रही थीं। वीडियो को खुद निक ने शूट किया है। साथ ही देसी गर्ल वीडियो में काफी क्यूट भी लग रही हैं। प्रियंका अक्सर अपनी शादी को लेकर बात करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने कहा है मुझे नहीं पता था कि एक पति और बॉयफ्रेंड में फर्क होता है।


 साथ ही प्रियंका जल्द द स्काई इज पिंक से अपना बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। एक्ट्रेस की शादी की बाद की ये पहली फिल्म है। प्रियंका ने निक से साथ साल 2018 के दिसंबर में उदयपुर में शादी की थी। जिसके बाद से वह लगातार पति के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Web Title: Priyanka Chopra and Nick Jonas cook pasta for each other on date night in Italy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे