प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ ऐसे मनाया सुपर संडे, फोटो देखकर आप भी हो जाएंगे रोमांटिक

By मेघना वर्मा | Published: February 4, 2019 12:56 PM2019-02-04T12:56:46+5:302019-02-04T12:56:46+5:30

2018 में शादी करने वाले निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ कोजी होते दिख जाते हैं। इस सुपर संडे की फोटो में भी निक और प्रियंका के बीच वही केमिस्ट्री दिख रही है।

priyanka chopra and nick jonas celebrate super bowl sunday see photos | प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ ऐसे मनाया सुपर संडे, फोटो देखकर आप भी हो जाएंगे रोमांटिक

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ ऐसे मनाया सुपर संडे, फोटो देखकर आप भी हो जाएंगे रोमांटिक

न्यूली वेड कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक-दूसरे से प्यार का इजहार करने से कभी नहीं चूकते। फिर चाहे वो इंस्टा पर हो या किसी चैट शो पर। दोनों का साथ में होना और एक साथ हॉलीडे बिताना दोनों को काफी पसंद है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा पर फोटो शेयर की है जिसमें वो पति निक के साथ सुपर बॉउल संडे मनाते दिख रही हैं। 

निक ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टा पर फोटो शेयर की है जिसमें प्रियंका चोपड़ा भी दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में निक के साथ प्रियंका और उनके कुछ दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं। सभी बर्फ के बीच अपना संडे मनाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं निक ने वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह बर्फ और बीयर की बोतलों से खेलते दखाई दे रहे हैं। 

निक ने लिखा लाइफ इज गुड

2018 में शादी करने वाले निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ कोजी होते दिख जाते हैं। इस सुपर संडे की फोटो में भी निक और प्रियंका के बीच वही केमिस्ट्री दिख रही है। निक ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा हैप्पी सुपर बाउल संडे टू एवरीवन...लाइफ इज गुड। 

प्रियंका ने भी शेयर की फोटो

निक ने अपने सोशल अकाउंट पर सिर्फ एक नहीं बल्कि एक के बाद एक बहुत सी फोटोज शेयर की। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सोशल अकाउंट पर फोटो शेयर किया है जिसमें उन्होंने निक के साथ फोटो शेयर की है। दोनों ही एक-दूसरे के बेहद करीब दिख रहे हैं। 

Web Title: priyanka chopra and nick jonas celebrate super bowl sunday see photos

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे