Cannes 2019: रेड कार्पेट पर उतरीं प्रियंका चोपड़ा व दीपिका पादुकोण, खूबसूरत अंदाज से जीत लिया सबका दिल, देखें खास फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 17, 2019 08:21 AM2019-05-17T08:21:07+5:302019-05-17T08:21:07+5:30

कान फिल्मफेस्टिवल 2019 का आगाज हो चुका है। इस बार रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा और दीपका पादुकोण का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला है।

priyanka chopra and deepika padukone attends cannes 2019 | Cannes 2019: रेड कार्पेट पर उतरीं प्रियंका चोपड़ा व दीपिका पादुकोण, खूबसूरत अंदाज से जीत लिया सबका दिल, देखें खास फोटो

Cannes 2019: रेड कार्पेट पर उतरीं प्रियंका चोपड़ा व दीपिका पादुकोण, खूबसूरत अंदाज से जीत लिया सबका दिल, देखें खास फोटो

Highlightsप्रियंका ने कांस 2019 के लिए बेहद की सिंपल लुक को चुनादीपिका के स्टाइलिश अंदाज पर हर किसी की निगाहें आकर टिक गई हैं

72वें कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। इस फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण स्टाइलिश अवतार में उतरी हैं। दोनों की अदाओं ने सभी को दीवाना कर दिया है।

प्रियंका का लुक

प्रियंका चोपड़ा ने बेहद सिंपल और स्टाइलिश लुक में रेड कार्पेट पर एंट्री की। इस बार का उनका लुक सबसे हटकर रहा है। लाइट आईलाइनर और लॉन्ग ईयरिंग्स उनके लुक में चार चांद लगाए हैं। प्रियंका चोपड़ा का ब्लैक शिमरी और शाइनिंग गाउन पहना था। इसमें उनके सेक्सी लेग्स साफ नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस खूबसूरत स्टाइल पर बाल खुले हुए रखे और उनके क्लीवेज वाला लुक दर्शकों को काफी अट्रैक्ट कर रहा है।

दीपिका का लुक

ये दूसरा मौका है जब दीपिका कान के रेड कार्पेट पर नज़र आई हैं। इस खास मौके के लिए दीपिका पादुकोण ने ह्वाइट Peter Dundas का गाउन पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने पोनी टेल बनाया और कैट आइज के साथ सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। साथ ही दीपिका डायमंड ईयररिंग्स और हाथ में ब्रेसलेट में पहने नज़र आईं हैं। एक्ट्रेस ने  गाउन से मैच करते हुए ब्लैक हील्स भी पहने ।दीपिका का ये अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है।

Web Title: priyanka chopra and deepika padukone attends cannes 2019

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे