वीडियो कॉल पर वाइफ प्रियंका को देख अपनी स्माइल नहीं रोक पा रहे हैं निक जोनस, वायरल हो रही है ये तस्वीर

By मेघना वर्मा | Published: September 22, 2019 02:35 PM2019-09-22T14:35:18+5:302019-09-22T14:35:18+5:30

अभी रिसेंटली हुए एक कॉन्सर्ट में निक ने सभी के सामने किस करके प्रियंका को सभी के साने किस करके आई लव यू कहा था। 

Priyanka Chopra and and Nick Jonas smiling while they video call each other | वीडियो कॉल पर वाइफ प्रियंका को देख अपनी स्माइल नहीं रोक पा रहे हैं निक जोनस, वायरल हो रही है ये तस्वीर

वीडियो कॉल पर वाइफ प्रियंका को देख अपनी स्माइल नहीं रोक पा रहे हैं निक जोनस, वायरल हो रही है ये तस्वीर

Highlightsजल्द ही प्रियंका फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम नजर आएंगी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड के कुछ क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर कपल्स गोल्स देते रहते हैं। कपल्स की वेकेशन की फोटो हो या लाइव इवेंट की दोनों में ही कमाल की केमेस्ट्री नजर आती है। अब रिसेंटली दोनों की एक और तस्वीर सामने आयी है जिसमें एक बार फिर प्रियंका और निक बेहद रोमांटिक लग रहे हैं। 

दरअसल इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक के लिए इंडिया में हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए देसी गर्ल इंडिया आई हुई हैं। वहीं पति निक से बात करने के लिए दोनों वीडियो कॉल का सहारा ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर निक जोनस की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा और फोन के उस ओर दिख रही हैं। 

निक जोनस इस फोटो में प्रियंका को देख कर ब्लश कर रहे हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा भी निक को देखकर मुस्कुरा रही हैं। निक की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। निक की इस फोटो को एक फैन क्लब ने शेयर किया है। लोग इसे पसंद भी कर हर रहे हैं और शेयर भी। प्रियंका चोपड़ा और निक दोनों की इस फोटो में बेहद अडॉर्बल लग रहे हैं। 

कुछ दिनों पहले एक लाइव कॉन्सर्ट में निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को रोमांटिक अंदाज में आई लव यू कहा था ये वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं अभी एक कॉन्सर्ट में निक ने सभी के सामने किस करके प्रियंका को सभी के साने किस करके आईलवयू कहा था। 

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात तो जल्द ही प्रियंका फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम नजर आएंगी। जायरा वसीम की ये आखिरी फिल्म हो सकती है क्योंकि कुछ दिनों पहले उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया है। 

Web Title: Priyanka Chopra and and Nick Jonas smiling while they video call each other

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे