एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं प्रिया प्रकाश, कर बैठीं थीं ये बड़ी गलती!

By मेघना वर्मा | Published: April 11, 2019 11:12 AM2019-04-11T11:12:12+5:302019-04-11T11:12:12+5:30

प्रिया प्रकाश की पहली फिल्म ओरू अदार लव रिलीज हुई है। जिसके एक वीडियो ने प्रिया को रातों-रात स्टार बना दिया था। मगर ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई है।

priya prakash varrier trolled on social media for copy paste mistake while posting photo | एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं प्रिया प्रकाश, कर बैठीं थीं ये बड़ी गलती!

एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं प्रिया प्रकाश, कर बैठीं थीं ये बड़ी गलती!

रातों रात इंटरनेट पर अपने एक छोटे से वीडियो से वायरल हुई प्रिया प्रकाश ने लोगों का दिल जीत लिया है। आंख मारने वाले उस वीडियो के बाद एक बार फिर से प्रिया सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। मगर इस बार उनकी खूबसूरती की तारीफ नहीं बल्कि उनकी बेवकूफी पर लोग हंस रहे हैं। 

दरअसल प्रिया प्रकाश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हाल ही में एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें वो एक पर्फ्यूम ब्रांड का ऐड करती दिखाई दे रही हैं। वहीं फोटो पोस्ट करते समय प्रिया ने जो कैप्शन डाला था वो बिल्कुल उसी तरह डाला था जैसा पर्फ्यूम कंपनी ने उन्हें दिया था। कैप्शन में लिखा रह गया था, "Text content for Instagram and Facebook" 

इसी के बाद से फैंस ने प्रिया को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। मगर प्रिया को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तब फौरन उन्होंने इस पोस्ट को एडिट किया और अपने कैप्शन को चेंज किया। मगर तब तक प्रिया ट्रोलर्स का निशाना बन चुकी थीं। इससे पहले कैप्शन की ये गड़बड़ी दिशा पाटनी भी कर चुकी हैं। उन्हें भी ट्रोलर्स ने नहीं बख्शा था। 

श्रीदेवी बंगलो से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

प्रिया प्रकाश की पहली फिल्म ओरू अदार लव रिलीज हुई है। जिसके एक वीडियो ने प्रिया को रातों-रात स्टार बना दिया था। मगर ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। वहीं जल्द प्रिया प्रकाश बॉलीवुड में श्रीदेवी बंगलो से डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वो श्रीदेवी के किरदार में दिखाई देंगी। 

Web Title: priya prakash varrier trolled on social media for copy paste mistake while posting photo

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे