अपने आंखों के जादू से लोगों को दीवाना बना देने वाली प्रिया प्रकाश की आवाज भी कर देगी आपको घायल
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 20, 2018 12:52 PM2018-06-20T12:52:25+5:302018-06-20T12:54:23+5:30
आंख मटका कर लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली प्रिया जो कुछ भी करती हैं वो तुरंत ट्रेंड करने लगता है।
मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया है। आंख मटका कर लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली प्रिया जो कुछ भी करती हैं वो तुरंत ट्रेंड करने लगता है। 18 वर्षीय प्रिया प्रकाश एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं यह तो उन्होंने अपने पहले वीडियो में ही साबित कर दिया था लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रिया एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ ही साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं।
हाल ही में प्रिया एक सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपर 4' में एक गेस्ट के रूप में शामिल हुई। सेट पर से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह गाना गाती नज़र आ रही हैं। वीडियो में प्रिया तमिल का एक गाना 'अयालिंते अयांगलिल' गुनगुनाते नज़र आ रही हैं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया सनसनी मलयालम फिल्म एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश का जन्म त्रिशूल (केरल ) में हुआ था।वे त्रिशूल के विमला कॉलेज में बी-कॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं। 'ओरू अदार लव' में भी प्रिया ने एक स्टूडेंट का किरदार निभाया है। फिल्म के एक गाने 'मनिक्य मलाराया पूवी' में उनके एक्सप्रेशंस ने उनको रातों रात पॉपुलर बना दिया। फिल्म को उमर गुल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म सितम्बर में रिलीज़ होगी।
प्रिया की पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग 60 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी हैं और यह भी कहा जाता है कि वह प्रमोशनल पोस्ट के लिए 8 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।