इंटरनेट संसेशन प्रिया प्रकाश वॉरियर इस वजह से इंस्टाग्राम किया डिलीट !यहां हैं एक्टिव
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 19, 2020 07:37 AM2020-05-19T07:37:29+5:302020-05-19T08:13:28+5:30
अपने आंख मारने के ख़ास अंदाज के चलते रातोंरात फेमस हुई प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) के चाहने वालो की कोई कमी नहीं है, महज इंस्टाग्राम पर प्रिया प्रकाश वारियर के 7 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स थे
रातों रात एक गाने में आंख मारने से प्रिया प्रकाश वॉरियरय सोशल मीडिया पर छा गई थीं। प्रिया को एक सीन ने सुपरस्टार बना दिया था। प्रिया 2018 में आई ओरी अडार लव फिल्म से सुर्खियों में आईं थीं। वह इंटरनेट सेंसेशन की लिस्ट में नंबर वन रह चुकी हैं। लेकिन अब उन्हें लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि प्रिया प्रकाश वॉरियर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है।
फिल्मी बीट की खबर के अनुसार प्रिया प्रकाश ने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है। साथ ही प्रिया का ट्विटर पर भी आधिकारिक हैंडल नहीं है। इसका मतलब है कि उन्होंने फिलहाल सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि प्रिया की तरह से अकाउंट डिलीट करने की बात नहीं कही गई है।
बता दें इंस्टाग्राम पर प्रिया ने ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर की थीं। उनकी इंस्टाग्राम पर शानदार फैन फॉलोइंग थीं। इन सबके बीच इंस्टाग्राम डिलीट करना फैंस को चौंकाता है। कहा जा रहा है कि प्रिया से पोस्ट पर भद्दे कमेंट आदि किए जा रहे थे इसी कारण से उन्होंने अलविदा कहा है। वहीं कहा ये भी जा रहा है कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया पर ब्रेक लेना चाहती हैं इसलिए ऐसा किया है।
वहीं प्रिया प्रकाश वारियर ने हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूरी बना ली हो. वो टिक टॉक जैसे वीडियो प्लेटफॉर्म पर अब भी एक्टिव दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने मार्च महीने में इस प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था। जिसके बाद से ही वो लगातार अपने वीडियो बनाती आ रही हैं।