लाइव न्यूज़ :

जयंती विशेष: वो 7 गीत जिनसे प्रेम धवन हिन्दी सिनेमा में अमर रहेंगे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 13, 2018 07:14 IST

शहीद फिल्म को मनोज कुमार और प्रेम धवन दोनों के फिल्मी करियर का सर्वोच्च शिखर माना जाता है। शहीद में गीत और संगीत दोनों ही प्रेम धवन का था।

Open in App

हॉलीवुड के एक प्रोड्यूसर अमेरिकी और फ्रांसीसी फिल्म जगत के बीच फर्क समझाते हुए कहा था कि फ्रांस में हमेशा लोग आपको आपके सबसे अच्छे काम से याद करते हैं। अगर आपने कोई अच्छी किताब लिखी हो या कोई अच्छी फिल्म बनायी हो, सुधी जन आपको उसके लिए याद करते हैं और सम्मान देते हैं। लेकिन अमेरिका में हर आदमी की इज्जत और शोहरत उसकी पिछले फिल्म की सफलता या विफलता पर निर्भर करती है। आपके पुराने काम और एहतराम का हॉलीवुड में कोई खास मतलब नहीं। बॉलीवुड ने जैसे नाम में हॉलीवुड की नकल की है उसका चालचलन भी अमेरिकी ही है। बॉलीवुड में भी उगते सूरज को सलाम करने का रिवाज है। ऐसे में भारतीय सिनेजगत को कई सदाबहार क्लासिक गीत देने वाले गीतकार और संगीतकार को नाम से पहचान सकने वाले गिने-चुने मिलें तो इसमें हैरत कैसी। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं प्रेम धवन की। 13 जून 1923 को अम्बाला में जन्मे धवन ने फिल्मों में शुरुआत सहायक संगीतकार के तौर पर की थी। बाद में वो गीतकार भी बने। कुछ फिल्मों में उन्हें अभिनय भी किया और कुछ में नृत्य निर्देशन भी किया। लेकिन धवन को उनके गीतों ने ही भारतीय फिल्म इतिहास में स्थायी मकाम दिलवाया। धवन का सात मई 2001 को मुंबई में निधन हो गया। हम नीचे धवन के सात सबसे मशहूर गीत पेश कर रहे हैं। इनमें से शायद ही कोई गीत ऐसा हो जिससे आप पहले से परिचित न होंगे लेकिन बहुत ही कम लोग ऐसे होंगे जिन्हें इस बात का अहसास है कि इन गीतों को उस दौर के मशहूर गीतकारों ने नहीं बल्कि कम प्रसिद्ध प्रेम धवन ने लिखा था। 

1- ऐ मेरे प्यारे वतन (काबुलीवाला)

1961 में आई फिल्म काबुलीवाला फिल्म बांग्ला के महान लेखक रविंद्रनाथ टैगोर की इसी नाम की कहानी पर आधारित थी। फिल्म को आम तौर पर बलराज साहनी के शानदार अभिनय के लिए याद किया जाता है। फिल्म के लिए प्रेम धवन का ये गीत आज भी लोकप्रिय है। फिल्म में संगीत सलील चौधरी ने दिया था।

2- ओ मेरा रंग दे बसंती चोला (शहीद)

1965 में आई मनोज कुमार शहीद हिन्दी की सबसे लोकप्रिय देशभक्ति फिल्मों में एक है। फिल्म के गाने भी ऑलटाइम हिट हैं। फिल्म का एक गीत छोड़कर सारे गाने प्रेम धवन ने लिखे थे। शहीद मनोज कुमार और प्रेम धवन दोनों का ही श्रेष्ठ काम माना जाता है। शहीद का संगीत भी प्रेम धवन ने ही दिया था।

3- ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी कसम (शहीद)

शहीद की कहानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के जीवन और देश के लिए बलिदान पर आधारित है। फिल्म के मुख्य नायक भगत सिंह हैं। मनोज कुमार ने भगत सिंह की भूमिका करके भारत कुमार का खिताब हासिल कर लिया। 

4- तुझे सूरज कहूँ या चंदा (एक फूल दो माली)

5- मुझे प्यार की जिंदगी देने वाले (प्यार का सागर)

मीना कुमारी, राजेंद्र कुमार, लीला मिश्रा और मदन पुरी के अभिनय से सजी फिल्म "प्यार का सागर" को आज इसके इस सदाबहार गीत के लिए ही याद किया जाता है। इस गीत को स्वर मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने दिया है।

6- जोगी हम तो लुट गये तेरे प्यार में (शहीद)

शहीद फिल्म की पटकथा लिखने में भगत सिंह के साथी बटुकेश्वर दत्त ने भी मदद की थी। असेंबली बम काण्ड में बटुकेश्वर दत्त ही भगत सिंह के संग बम और पर्चा फेंकने गये थे।

7- तेरी दुनिया से दूर, चले होके मजबूर (ज़बक)

होमी वाडिया की 1961 में आई फिल्म 'ज़बक' आज अपने इस गीत के लिए ही याद की जाती है। फिल्म में संगीत चित्रगुप्ता का था। गीत प्रेम धवन ने लिखे थे। 'तेरी दुनिया से दूर, चले होके मजबूर' ड्यूट सॉन्ग है। इसे स्वर मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने दिया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :प्रेम धवनबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच