पुलिस ने मेरा कॉलर पकड़कर गोदाम में धकेल दिया, अभिनेता प्रतीक गांधी ने पीएम मोदी के मुंबई दौरे को लेकर अपमानित करने का लगाया आरोप

By अनिल शर्मा | Published: April 26, 2022 08:22 AM2022-04-26T08:22:39+5:302022-04-26T08:33:47+5:30

प्रतीक गांधी ने ट्वीट में लिखा, 'मुंबई का वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे वीआईपी मूवमेंट के लिए जाम था। मैंने शूटिंग की लोकेशन पर पहुंचने के लिए पैदल चलना शुरू कर दिया था। इस पर पुलिस ने कंधे से पकड़कर खींचा और एक मार्बल के गोदाम में इंतजार करवाया।

Pratik Gandhi accused of humiliating by mumbai police PM Modi visit | पुलिस ने मेरा कॉलर पकड़कर गोदाम में धकेल दिया, अभिनेता प्रतीक गांधी ने पीएम मोदी के मुंबई दौरे को लेकर अपमानित करने का लगाया आरोप

पुलिस ने मेरा कॉलर पकड़कर गोदाम में धकेल दिया, अभिनेता प्रतीक गांधी ने पीएम मोदी के मुंबई दौरे को लेकर अपमानित करने का लगाया आरोप

Highlightsप्रतीक गांधी ने बताया कि रविवार उनको मुंबई पुलिस ने वीआईपी मूवमेंट की वजह से अपमानित कियाप्रतीक गांधी एक्सप्रेस जाम होने की वजह से शूट लोकेशन पर पैदल ही जा रहे थे

मुंबईः वेब सीरीज स्कैम 1992 चर्चित अभिनेता प्रतीक गांधी ने मुंबई पुलिस पर उन्हें अपमानति करने का आरोप लगाया है। प्रतीक गांधी ने ट्वीट कर बताया कि वीआईपी मूवमेंट की वजह से उन्हें सड़क पर से खींचकर एक गोदाम में बंद कर दिया गया। अभिनेता ने बताया कि सड़क जाम थी तो शूटिंग लोकेशन पर पैदल ही जाने लगा। उसी दौरान पुलिस ने उन्हें खींचकर एक मार्बल के गोदाम में इंतजार करवाया। गांधी ने कहा कि उन्हें बुरी तरह से अपमानति किया गया।

प्रतीक गांधी ने ट्वीट में लिखा, 'मुंबई का वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे वीआईपी मूवमेंट के लिए जाम था। मैंने शूटिंग की लोकेशन पर पहुंचने के लिए पैदल चलना शुरू कर दिया था। इस पर पुलिस ने कंधे से पकड़कर खींचा और एक मार्बल के गोदाम में इंतजार करवाया। तब तक उन्होंने मुझे कुछ बताया भी नहीं। मुझे बुरी तरह से अपमानित किया गया।'

दरअसल रविवार पीएम मोदी मुंबई दौरे पर थे। उन्हें यहां पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतीक गांधी के इस ट्वीट के बाद लोग मुंबई पुलिस को टैग करने उनके व्यवहार की आलोचना करने लगे। किसी ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के उस ट्वीट को साझा किया जिसमें वीआईपी मूवमेंट की वजह से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे व्यस्त रहने की सूचना पहले ही दे दी गई थी।  एक यूजर ने लिखा, 'शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए हुए थे और शायद इसी कारण से ऐसा हुआ हो।' इस पर एक्टर ने रिप्लाई करते हुए लिखा- 'ओह..मुझे नहीं पता था।'

Web Title: Pratik Gandhi accused of humiliating by mumbai police PM Modi visit

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे