लॉकडाउन में 'रामायण' के शुरू किए जाने पर उड़ा था मजाक, फिर शो के टोटल व्यूज देख उड़े लोगों के होश

By अमित कुमार | Published: May 25, 2020 02:43 PM2020-05-25T14:43:45+5:302020-05-25T14:43:45+5:30

दूरदर्शन पर रामानंद सागर की 'रामायण' खत्म हो गई है। लेकिन लॉकडाउन बढ़ जाने की वजह से फैंस के बीच शो की चर्चा हमेशा रहती है।

Prasar Bharti CEO Recalls How People Ridiculed The Decision Of Ramayan Re-Run Initially | लॉकडाउन में 'रामायण' के शुरू किए जाने पर उड़ा था मजाक, फिर शो के टोटल व्यूज देख उड़े लोगों के होश

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन की घोषणा के बाद जब इस शो के दोबारा प्रसारण की बात चली तो कुछ लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था। 'रामायण' के दोबारा प्रसारण ने भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर इस शो को एक अलग पहचान दिलाई।

कोरोना वायरस की वजह से पिछले कुछ समय से भारत में लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन के बीच रामानंद सागर की 'रामायण' ने जमकर सुर्खियां बटोरी। 'रामायण' के हर किरदार को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला। दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट होते ही शो ने कई बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यही वजह है कि दूरदर्शन पर समाप्त होने के बाद भी इसे स्टार प्लस पर प्रसारित किया जा रहा है।  

'रामायण' के दोबारा प्रसारण ने भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर इस शो को एक अलग पहचान दिलाई। रामायण की वजह से दूरदर्शन टीआरपी के मामले में कई दिनों तक सबसे आगे रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार रामायण को 250 मिलियन यानी 25 करोड़ यूनिक व्यूज मिले, जो कि ऐतिहासिक है। इससे पहले शायद ही कभी किसी शो को इतने सारे व्यूज मिले थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन की घोषणा के बाद जब इस शो के दोबारा प्रसारण की बात चली तो कुछ लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था। उनका कहना था कि इस शो को अब कौन देखने बैठेगा। इस बात का खुलासा खुद प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने एक इंटरव्यू में किया। दुनिया भर में 16 अप्रैल को प्रसारित हुए एपिसोड को सबसे अधिक 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 

भगवान राम के जीवन पर आधारित “रामायण” का पहली बार दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारण किया गया था और इसे बेहद लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद साल 2020 में लॉकडाउन की वजह से इसका प्रसारण दोबारा किया गया। इस बार भी लोगों ने इस धारावाहिक को भरपूर प्यार दिया। रामायण जैसे यादगार कार्यक्रमों की वजह से दूरदर्शन भारत का सबसे ज्यादा देखा गया चैनल बन गया।

Web Title: Prasar Bharti CEO Recalls How People Ridiculed The Decision Of Ramayan Re-Run Initially

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे