लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो शेयर कर बोले प्रकाश राज, नेपोटिज्म ने ले ली इस बच्चे की जान

By अमित कुमार | Updated: June 16, 2020 19:31 IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद की लड़ाई फिर शुरू हो गई। सुशांत के जाने से हर किसी को अफसोस है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद पर अपनी राय रख रहे हैं।प्रकाश राज ने ये वीडियो शेयर किया और सुशांत सिंह राजपूत के निधन का जिक्र करते हुए अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया। एक अवॉर्ड फंक्‍शन के दौरान सुशांत कहते हैं कि नेपोटिज्‍म हर जगह है। आप इसका कुछ नहीं कर सकते।

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार प्रकाश राज ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दुख प्रकट किया है। प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते हैं। एक्टर प्रकाश राज ने एक सुशांत सिंह राजपूत के एक वीडियो को शेयर कर अपनी बात रखी है। 

दरअसल, वीडियो में सुशांत बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद पर अपनी राय रख रहे हैं। प्रकाश राज ने ये वीडियो शेयर किया और सुशांत सिंह राजपूत के निधन का जिक्र करते हुए अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया। प्रकाश राज के मुताबिक उन्होंने भी शुरुआत में इन चीजों को काफी झेला है, लेकिन वो बच गए पर सुशांत ऐसा नहीं कर सकें। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सुशांत नेपोटिज्‍म पर बात करते दिखाई दे रहे हैं। 

मैं सर्वाइव कर गया.. लेकिन वो नहीं

एक अवॉर्ड फंक्‍शन के दौरान सुशांत कहते हैं कि नेपोटिज्‍म हर जगह है। आप इसका कुछ नहीं कर सकते लेकिन नए और प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका देना और उन्हें आगे बढ़ाना भी जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो एक दिन इंडस्‍ट्री का पूरा स्‍ट्रक्‍चर ध्‍वस्‍त हो जाएगा। सुशांत के इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रकाश ने लिखा, 'नेपोटिज्म से मैं गुजरा हूं.. मैं सर्वाइव कर गया.. मेरे घाव मेरे मांस से गहरे हैं लेकिन यह बच्चा सुशांत सिंह राजपूत नहीं कर सका। क्या हम सीखेंगे.. क्या हम वास्तव में खड़े होंगे और ऐसे सपनों को मरने नहीं देंगे.. सिर्फ पूछ रहा हूं।'

बहुत बड़ा टैलंट बहुत जल्द चला गया

वहीं इससे पहले भी प्रकाश राज ने एक तस्वीर के जरिए एक युवा कलाकार के जाने का दुख प्रकट किया था। उन्‍होंने लिखा था, 'तुम्हें अभी बहुत दूर तक जाना था मेरे बच्चे... गहरा दुख पहुंचा है.. स्‍पीचलेस हूं... बहुत बड़ा टैलंट बहुत जल्द चला गया। आपके अपनों को इस पीड़ा को सहने की ताकत मिले। रेस्‍ट इन पीस।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतप्रकाश राजबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच