पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे हुए गिरफ्तार, अभिनेत्री के सिर-आंखों पर किया था बुरी तरह हमला, अस्पताल में भर्ती
By अनिल शर्मा | Published: November 9, 2021 08:46 AM2021-11-09T08:46:39+5:302021-11-09T08:55:13+5:30
पूनम पांडे की शिकायत के बाद सोमवार की शाम सैम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि शिकायत दर्ज कराने के बाद पूनम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुंबईः मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सैम पर आरोप है कि पत्नी पूनम पांडे को बुरी तरह से पीटा जिसमें अभिनेत्री के सिर और आंखें गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक पूनम पांडे अस्पताल में भर्ती हैं।
पूनम पांडे की शिकायत के बाद सोमवार की शाम सैम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि शिकायत दर्ज कराने के बाद पूनम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई पुलिस ने कहा कि ‘सैम बॉम्बे पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत केस दर्ज करने का काम किया गया है। अभिनेत्री के सिर, आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
गौरतलब है किअभिनेत्री पूनम पांडे ने साल 2020 में भी पति सैम पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। तब भी पुलिस ने सैम को गिरफ्तार भी किया था। पूनम पांडे और सैम ने साल 2020 में शादी की थी। हनीमून के दौरान गोवा में सैम बॉम्बे ने पूनम पांडे से मारपीट की थी। जिसके बाद पुलिस में पूनम पांडे ने पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया था और सैम बॉम्बे को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में ये जमानत पर रिहा हो गए थे।