आलिया और रणबीर के रिश्ते पर बहन पूजा भट्ट ने दिया बड़ा बयान, जानकर हैरान रह जाएंगे आप भी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 4, 2019 08:37 AM2019-04-04T08:37:34+5:302019-04-04T08:37:34+5:30

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अफेयर की खबरों पर पहली बार बहन पूजा भट्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

pooja bhatt told on ranbir kapoor alia bhatt relationship | आलिया और रणबीर के रिश्ते पर बहन पूजा भट्ट ने दिया बड़ा बयान, जानकर हैरान रह जाएंगे आप भी

आलिया और रणबीर के रिश्ते पर बहन पूजा भट्ट ने दिया बड़ा बयान, जानकर हैरान रह जाएंगे आप भी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने अफेयर को लेकर बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। जी सिने और फिल्मफेयर अवॉर्ड में इस कपल ने लगभग खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का ऐलान कर ही दिया है। जिसके बाद आलिया की मां सोनी राजदान ने भी दोनों से रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। 

इसी बीच आलिया की बहन पूजा भट्ट ने भी दोनों के रिश्ते पर अपनी राय पेश की है। हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स के अनुसार एक्‍ट्रेस पूजा भट्ट से पूछा गया कि वह अपनी बहन आलिया और रणबीर के रिश्‍ते को लेकर को क्या कहेंगी। इस पर पहले जो उन्होंने दोनों का निजी जीवन कहा फिर कहा वह अपने रिलेशनशिप के बारे में कोई भी फैसला ले सकती है यह उसका अधिकार है।


 हम कोई भी नहीं होते उसके बारे में फैसला लेने वाले। हम हमेशा उसकी खुशी का ध्यान रखते हैं। हम एक दूसरी जिंदगी में किसी भी प्रकार का दवाब नहीं बनाते हैं। इस दौरान पूजा ने आलिया की जमकर तारीफ की। पूजा ने कहा कि आलिया एक बेहतरीन एक्ट्रेस है। वह फिल्म करने का फैसला दिल से लेती है और आगे भी ऐसा ही होगा। पूजा ने आगे कहा कि यह कहना कौन सी फिल्म चलेगी और कौन सी नहीं इसका अनुमान लगाना तो मुश्किल होता है। इतना जरूर है कि आप अच्छी कहानी सिलेक्ट कर सकते हैं। मुझे अपनी फ्लॉप फिल्मों से भी बहुत प्यार है। जिंदगी में मैं फेल भी हुई हूं लेकिन सभी चीजों ने मुझे मजबूत बनाया है।

हाल ही में आलिया की मां सोनी राजदान ने इन दोनों के रिश्ते पर हामी भरी है। उन्होंने कहा है कि ये आलिया की पर्सनल लाइफ है और रणबीर कपूर एक प्यारा बच्चा है। आलिया ने अब तक किसको डेट किया और और अब किसको कर रही है ये उसकी लाइफ है। उसकी पसंद जरुरी है। मैं हमेशा उसके साथ हूं।  

सोनी ने कहा कि एक मां होने के नाते मैं खुश हूं अगर आलिया खुश है। आलिया के सफल करियर पर बोलते हुए सोनी राजदान ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। इससे पहले आलिया के पिता महेश भट्ट भी दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं। 
कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया ऋषि कपूर के भारत आने का इंतजार कर रहे हैं। उनके वापस आते ही। दोनों शादी कर लेंगे। अब दोनों के परिवारवालों के बयान से साफ नजर आता है कि ये रिश्ते उन्हें मंजूर है।

Web Title: pooja bhatt told on ranbir kapoor alia bhatt relationship

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे