अश्लील वीडियो के निर्माण और प्रसारण के आरोप में गिरफ्तार हुए उद्योगपति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पुलिस जांच टीम ने साथ लेकर शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित उनके बंगले पर पहुंची है। पुलिस राज कुंद्रा के सामने ही शिल्पा शेट्टी से पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत 23 जुलाई तक ही थी जिसे कोर्ट ने बढ़ाते हुए 27 जुलाई तक कर दी है।
वहीं राज कुंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। राज कुंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। कुंंद्रा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि पुलिस ने उन्हें 41 A के तहत नोटिस भेजा था। जो कि पुलिस के सामने पेशी के लिए होता है। बता दें, 41 A के नोटिस का जो पालन करता है उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।
वहीं कोर्ट के सामने शुक्रवार को पेशी के दौरान मुंबई पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा है कि कुंद्रा 121 पोर्न वीडियोज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 9 करोड़ रुपए में बेचने वाले थे। इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि उन्हें संदेह है कि पॉर्नोग्राफी द्वारा कमाया गया पैसा ऑनलाइन बैटिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इसी वजह से राज कुंद्रा के यस बैंक अकाउंट और यूनाइटेड बैंक अकाउंट की जांच की जाए।