लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, लिखा-होनहार युवा अभिनेता बहुत जल्द चला गया...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2020 16:38 IST

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था

Open in App
ठळक मुद्देफैंस से लेकर राजनेता भी सुशांत के निधन पर दुख जता रहे हैं। सुशांत के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया है

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर एक बेहद चौंका देने वाली खबर सामने आई है। सुशांत ने मुंबई (Mumbai) स्थित अपने घर पर खुदकुशी कर ली है। कहा जा रहा है कि सुशांत ने अपने घर पर पंखे से लटककर जान दे दी। इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। सुशांत महज 34 साल के थे।

इंडस्ट्री ने उनके निधन पर दुख जाहिर किया है। सेलेब्ल, फैंस से लेकर राजनेता भी सुशांत के निधन पर दुख जता रहे हैं। कई राजनेताओं ने भी सुशांत के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशांत के जाने पर दुख जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते सुशांत सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि एक होनहार अभिनेता बहुत जल्द चला गया। पीएम ने लिखा कि सुशांत सिंह राजपूत ... एक उज्ज्वल युवा अभिनेता बहुत जल्द चला गया। उन्होंने टीवी और फिल्मों में काम किया। मनोरंजन की दुनिया में उनके उदय ने कई लोगों को प्रेरित किया और वह कई यादगार प्रदर्शनों में पीछे रह गए। उनके निधन से स्तब्ध हूं। मेरे विचार उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। शांति। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा कि सुशांत काफी टैलेंटेड एक्टर थे, भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सुशांत उनके करीबी दोस्त थे। जो कुछ भी हुआ है, उस पर यकीन नहीं होता। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने ट्वीट किया और कहा कि डिप्रेशन सबसे बड़ी महामारी है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्द से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।

हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस