साध्वी प्रज्ञा सिंह के बयान को लेकर स्वरा भास्कर की पायल रोहतगी ने लगाई क्लास, कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 22, 2019 11:15 AM2019-04-22T11:15:24+5:302019-04-22T11:15:24+5:30

स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने साध्वी प्रज्ञा सिंह का एक वीडियो साझा करते हुए उन पर टिप्पणी की थी। उस टिप्पणी को देखते ही पायल रोहतगी ने स्वरा भास्कर पर टिप्पणी करते हुए उन्हें जवाब दिया है।

payal rohtagi ask question to swara bhaskar pragya thakur comment | साध्वी प्रज्ञा सिंह के बयान को लेकर स्वरा भास्कर की पायल रोहतगी ने लगाई क्लास, कही ये बात

साध्वी प्रज्ञा सिंह के बयान को लेकर स्वरा भास्कर की पायल रोहतगी ने लगाई क्लास, कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने साध्वी प्रज्ञा सिंह का एक वीडियो साझा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया पेश की। जिसका जवाब अभिनेत्री पायल रोहतगी ने अपने ही अंदाज में दिया है।

हाल ही में स्वरा भास्कर ने पोस्ट शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि बहुत ही शर्मनाक है, आप सभी देख सकते हैं कि यह भारतीय जनता पार्टी के लोग आतंकवाद की आरोपी के पीछे बैठकर ताली बजा रहे हैं। जबकि वह एक ऐसे देश के लिए वीरगति को प्राप्त हुए इंस्पेक्टर के बारे में झूठ बोल रही थी और उनका अपमान कर रही थी। बीजेपी आपका जवाब नहीं। आपने देश भक्ति की क्या मिसाल पेश की है।'


फिर क्या था इस ट्वीट पर पायल ने भी अपनी प्रतिक्रिया खुल्लम खुल्ला दे डाली है। स्वरा के ट्वीट का जवाब देते हुए पायल ने लिखा कि फिल्म कलंक में आर्म्स एक्ट में सजा काट चुके संजय दत्त के साथ आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन, आदित्य राय कपूर को काम करते देखा। इतना ही नहीं राजकुमार हिरानी ने उनके जीवन पर एक फिल्म भी बनाई थी, जिसमें उनकी भूमिका रणबीर कपूर ने निभाई। इन लोगों के बारे में आपका क्या कहना है और इस बात का आपके पास क्या सबूत है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह झूठ बोल रही हैं।


पायल के इस जवाब  पर फिलहाल स्वरा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन उम्मीद है कि वह पायल को जवाब देगीं। दोनों ही अभिनेत्री अपनी अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। अब देखना होगा इस बार दोनों का वार कितना लंबा चलता है।

गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ने 26/11 हमले के दौरान हुए आतंकवादी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए अफसर हेमंत करकरे पर आरोप लगाए थे जिसके बाद विवादों में घिरने पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ने अपने बयान के लिए खेद जताया है और अपना बयान वापस भी ले लिया है।

Web Title: payal rohtagi ask question to swara bhaskar pragya thakur comment

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे