लाइव न्यूज़ :

Pathaan Public Review: किसी ने बताया ब्लॉकबस्टर तो किसी ने दिए साढ़े चार स्टार, सलमान की एंट्री और शाहरुख के ऐक्शन ने चौंकाया

By अनिल शर्मा | Updated: January 25, 2023 12:20 IST

Pathaan Review:मशहूर फिल्म समीक्षक और सिनेमा व्यापार को नजदीक से देखने वाले तरण आदर्श ने पठान को ब्लॉकबस्टर बताते हुए इसे साढ़े चार स्टार दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे पठान किसी भारतीय फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है। पठान को दुनिया भर में 7700 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज किया गया है

Pathaan Review: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत पठान आज देश और दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। फिल्म को लेकर पहले से ही बज बना हुआ था। क्योंकि शाहरुख 4 साल से भी ज्यादा वक्त के बाद बड़े पर्दे पर ऐक्शन फिल्म लेकर लौटे हैं। फिल्म के कुछ हिस्सों को लेकर विवाद जरूर हुआ लेकिन ताजा समीक्षाओं के मुताबिक पठान ब्लॉकबस्टर साबित होने जा रही है।

मशहूर फिल्म समीक्षक और सिनेमा व्यापार को नजदीक से देखने वाले तरण आदर्श ने पठान को ब्लॉकबस्टर बताते हुए इसे साढ़े चार स्टार दिए हैं। तरण ने बताया कि शैली, पैमाने, गीत, आत्मा, सार और आश्चर्य … और सबसे महत्वपूर्ण बात, शाहरुख जो एक प्रतिशोध के साथ वापस आ गये हैं … यह 2023 का पहला ब्लॉकबस्टर होगा।

तरण के अलावा और कई फिल्म समीक्षकों ने इसे ब्लॉकबस्टर बताया है। वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म को देख चुके लोगों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हालांकि कुछ हैं जिन्हें यह फिल्म पसंद नहीं आई।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पठान में सलमान खान की एंट्री पर हैरानी जताई है। इसका कइयों ने क्लिप भी साझा किया है जिसमें सलमान की 'टाइगर' की तरह एंट्री दिखाई गई है। वहीं शाहरुख और जॉन के ऐक्शन की लोगों ने जमकर तारीफ की है। लोगों के मुताबिक काफी दिनों बाद ऐसी फिल्म आई है जो लोगों को कुर्सी से चिपके रहने को मजबूर करती है।

गौरतलब है कि यश राज फिल्म्स की स्पाई एक्शन थ्रिलर पठान किसी भारतीय फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है।YRF ने इसे एक  बड़ी रिलीज देने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। सैकनिल्क के मुताबिक पठान  100+ देशों में और दुनिया भर में 7700 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज किया गया है जिसमें विदेशों में 2500 स्क्रीन शामिल हैं।

टॅग्स :शाहरुख़ खानसलमान खानदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस