बर्थडे स्पेशल परिणीति चोपड़ा: ऐसी एक्ट्रेस जिसको 12वीं पास करने पर राष्ट्रपति ने किया था सम्मानित, इस एक्टर की थी कभी दीवानी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 22, 2019 06:59 AM2019-10-22T06:59:34+5:302019-10-22T08:05:02+5:30

22 अक्टूबर 1988 को जन्मीं परिणीति चोपड़ा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। लेकिन उन्होंने इस छवि से निकल पर आज सिने-जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

parineeti chopra birthday special know about her life facts | बर्थडे स्पेशल परिणीति चोपड़ा: ऐसी एक्ट्रेस जिसको 12वीं पास करने पर राष्ट्रपति ने किया था सम्मानित, इस एक्टर की थी कभी दीवानी

बर्थडे स्पेशल परिणीति चोपड़ा: ऐसी एक्ट्रेस जिसको 12वीं पास करने पर राष्ट्रपति ने किया था सम्मानित, इस एक्टर की थी कभी दीवानी

Highlights फैंस को दीवाना करने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का आज (22 अक्टूबर) जन्मदिन है। उन्होंने इस छवि से निकल पर आज सिने-जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज, अभिनय और गायन से फैंस को दीवाना करने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का आज (22 अक्टूबर) जन्मदिन है। 22 अक्टूबर 1988 को जन्मीं परिणीति प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। लेकिन उन्होंने इस छवि से निकल पर आज सिने-जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' से परी ने बतौर एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत की थी इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद फिर कभी परिणीति ने अपने जीवन में पीछे पलटकर नहीं देखा। परिणीति ने भले की ज्यादा बॉलीवुड फिल्में ना की हों लेकिन अपने चार्मिंग लुक को लेकर वो हमेशा पसंद की जाती हैं। परिणीति के बर्थडे पर हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसी बाते बता रहे हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे और उनके फैन होने के नाते आप ये बातें जरूर जानना चाहेंगे।

राष्ट्रपति ने किया था सम्मानित 

ऐसे तो परिणीति के फैंस जानते हैं कि वो शानदार अभिनय करती हैं। लेकिन से बात वो शायद नहीं जानते हैं कि पढ़ाई में काफी अच्छी हैं। परिणीति ने 12th क्लास में टॉप किया था इसके बाद उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया गया था। परिणीति ने मैंनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस, बिजनेस और इक्नॉमिक्स की पढ़ाई की है। फाइनेंस की पढ़ाई पूरी करने के बाद परी इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं उन्होंने कुछ वक्त बैंक में नौकरी भी की। लेकिन मंदी के चलते उनकी नौकरी चली गई। फिर वो 2009 में भारत आ गईं और यहां उन्होंने यश राज फिल्म बैनर में काम किया।

नहीं बनना चाहती थीं अभिनेत्री

जैसा की परिणीति के फैंस को पता है फिल्मों में काम करने से पहले उनको मैंनचेस्टर यूनाइटेड क्लब के साथ काम कर चुकी हैं। कहा जाता है कि वह कभी फिल्मों में काम करना नहीं चाहती थीं। परिणिती ने वहां करीब तीन साल काम किया लेकिन उन्हें फुटबॉल में कोई दिचलस्पी नहीं थी इसलिए उन्होंने वो नौकरी छोड़ दी। कहते हैं यश राज बैनर में काम करने के दौरान के परिणीति ने एक दिन के लिए रानी मुखर्जी की पीए का काम भी काम किया था। परिणीति का कहना है रानी ही वो पहील शख्स थीं जिन्होंने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में हाथ आजमाना चाहिए।

सैफ की थीं दीवानी

लाखों लड़कियों की तरह परिणीति भी बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की दिवानी हैं। परिणीति सैफ को एक समय में इतना पसंद करती थीं कि उनसे शादी करना चाहती थीं। 

गायक भी हैं

परिणीति एक अच्छी अभिनेता के अलावा एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं। परीणीति ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' में गाना भी गाया था। परी का 'माना की हम यार नहीं' गाना काफी लोगों ने काफी पसंद भी किया था।

Web Title: parineeti chopra birthday special know about her life facts

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे