परेश रावल ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, ट्वीट कर कहा- पोती ने दादी की नाक कटवा दी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 3, 2020 02:24 PM2020-07-03T14:24:41+5:302020-07-03T14:24:41+5:30

परेश रावल ने अपनी एक्टिंग से फैंस को हमेशा दीवाना किया है। अब एक्टर ने हाल ही में प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।

paresh rawal attacks on congress leader priyanka gandhi | परेश रावल ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, ट्वीट कर कहा- पोती ने दादी की नाक कटवा दी

परेश रावल ने प्रियंका गांधी पर बिना नाम लिए साधा निशाना (फाइल फोटो)

Highlightsपरेश रावल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैंपरेश हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं

परेश रावल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। परेश हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। परेश अपने ही अंदाज में सभी को जवाब देते हैं। एक्टर बीजेपी की तरफ से चुनाव भी लड़ चुके हैं। परेश अपनी नायाब एक्टिंग के लिए  जाने जाते हैं। हाल ही में परेश रावल ने इशारों इशारों में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।

हाल ही में प्रियंका गांधी को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा एक महीने के अंदर आवास खाली करने का आदेश दिया गया है। मंत्रालय की तरफ से भेजे गए पत्र में बताया गया है कि प्रियंका की एसपीजी और जेड प्लस सुरक्षा हटने के बाद से वे दिल्ली स्थिति लोधी रोड के बंगले में रहने के लिए योग्य नहीं है इसलिए उन्हें यह बंगला खाली करना पड़ेगा।

सरकार के इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस नजर आ रही है और विरोध कर रही है। कई बड़े नेताओं ने बीजेपी सरकार पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है। वहीं कुछ बड़े नेता मांग कर रहे हैं कि प्रियंका गांधी से सरकारी आवास न लिया जाए और उन्हें वहीं रहने दिया जाए। 


ऐसे में इस मुद्दे पर परेश रावल ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। परेश रावल ने ट्वीट करते लिखा है कि मुफ्त के बंगले में रहकर पोती ने दादी की नाक कटवा दी है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि परेश ने ट्वीट में कहीं भी प्रियंका का नाम नहीं लिया है।

परेश के इस ट्वीट पर अब लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग तरह तरह से अपनी प्रतिक्रिया रखते नजर आ रहे हैं। परेश को जबरदस्त कॉमेडी के लिए जाना जाता है। अनगिनत फिल्मों में परेश ने अपनी एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी है।


 

Web Title: paresh rawal attacks on congress leader priyanka gandhi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे