लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड के इस बेहतरीन एक्टर ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, आप भी करें फॉलो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 18, 2019 18:48 IST

पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपना प्रोफाइल अकाउंट बना लिया है। पंकज के इस कदम से उनके फैंस खासा खुश हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर पंकल त्रिपाठी अपनी शानदार एक्टिंग के कारण फैंस के दिलों पर राज करते हैं। फिल्मों से लेकर बेवसीरीज तक में पंकज अपनी नायाब एक्टिंग को पेश कर चुके हैं।

एक्टर पंकल त्रिपाठी अपनी शानदार एक्टिंग के कारण फैंस के दिलों पर राज करते हैं। फिल्मों से लेकर बेवसीरीज तक में पंकज अपनी नायाब एक्टिंग को पेश कर चुके हैं। ऐसे तो पंकज के नाम से सोशल मीडिया पर कई अकांउट हैं लेकिन ऑफीशल तरीके से वह सोशल मीडिया से दूर हैं। अब एक्टर ने आधिकारिकतौर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है।

पंकज ने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपना प्रोफाइल अकाउंट बना लिया है। पंकज के इस कदम से उनके फैंस खासा खुश हैं। एक्टर के फैंस के लिए इससे बड़ी खुशी की कोई और बात हो भी नहीं सकती है।

पंकज के इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने पर उनके कोस्टार्स ने उनको स्वागत किया है। इतना ही नहीं उनके फैंस ने कमेंट करके उनका इंस्टाग्राम पर स्वागत किया है। पंकज ने अभी तक दो पोस्ट शेयर किए हैं। उनके 52.2 फॉलोअर्स हो गए हैं।

पंकज त्रिपाठी का पहला पोस्ट मिर्जापुर को समर्पित था। उन्होंने मिर्जापुर का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें खुलासा किया है कि मिर्जापुरा 2020 में पेश किया जाएगा। दूसरे पोस्ट में वह अभिनय को लेकर अपने विचार साझा करते दिखे।

एक खास तस्वीर के साथ पंकज ने लिखा 'इस अभिनय वाले जादू को बनाने में ट्रूथ की आंच बहुत ज़रूरी है'। यही बात अंग्रेजी में तस्वीर पर लिखी नजर आई।पंकज त्रिपाठी के पास फिलहाल 8 फिल्में हैं जिनकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। इनके नाम 'दबंग 3', 'संदीप और पिंकी फरार', '83', 'कारगिल गर्ल', 'अजमेरी बाबा', 'पंगा', 'अंग्रेजी मीडियम', 'मिमी' हैं।

टॅग्स :पंकज त्रिपाठी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्कीStree 2 box office: 'स्त्री 2' का जलवा बरकरार, भारत में कुल कमाई हुई 564 करोड़, वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ के करीब

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड देख निराश हुए दर्शक, मुन्ना भैया का भौकाल फुस्स...

बॉलीवुड चुस्कीStree 2 box office collection: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री-2 का कलेक्शन 280 करोड़ के पार, टूट गए सारे रिकॉर्ड

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस