महाभारत में कर्ण का किरदार नहीं निभाना चाहते थे पंकज धीर, बाद ने इसी किरदार से मिली शोहरत

By वैशाली कुमारी | Published: November 9, 2021 04:59 PM2021-11-09T16:59:31+5:302021-11-09T17:03:16+5:30

बॉलीवुड फिल्मों में विलेन बनकर दर्शकों को डराने वाले पंकज धीर को आज भी उनके एक स्पेसिफिक किरदार के लिए जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं की पंकज पहले कर्ण का किरदार निभाना नहीं चाहते थे।

Pankaj Dheer did not want to play the character of Karna in Mahabharata, the latter got fame from this character | महाभारत में कर्ण का किरदार नहीं निभाना चाहते थे पंकज धीर, बाद ने इसी किरदार से मिली शोहरत

पंकज धीर

Highlightsपंकज धीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पहले कृष्ण या अर्जुन का किरदार निभाना चाहते थेपंकज ने ना केवल कर्ण का रोल निभाया बल्कि उसे हमेशा हमेशा के लिए अमर कर दिया

आपको बीआर चोपड़ा द्वारा निर्मित महाभारत के कर्ण तो याद होंगे ही, बड़ी बड़ी आंखें, मुंछो पर ताव देने वाले महान धनुर्धर को भला कौन भूल सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि शो में कर्ण का रोल निभाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वो कर्ण जिसे इतिहास में सुत पुत्र के नाम से जाना जाता रहा, द्रोपदी के चीरहरण में सम्मिलित बताया गया और धर्म को जानते हुए भी अधर्म का साथ देने का उत्तरदायी बताया गया ऐसे कर्ण के किरदार को निभाने के लिए भला कौन राजी होता।

ऐसे में बीआर चोपड़ा की चिंता दूर की पंकज धीर ने। पंकज ने ना केवल कर्ण का रोल निभाया बल्कि उसे हमेशा हमेशा के लिए अमर कर दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं पंकज धीर की जिन्होंने महाभारत शो में कर्ण को जीवंत कर दिया था। आज उनका जन्मदिन भी है तो चलिए जन्मदिन पर जानते हैं उन्हें कर्ण का किरदार कैसे मिला और कैसे उन्होंने इस किरदार में जान फूंक दी।

बॉलीवुड फिल्मों में विलेन बनकर दर्शकों को डराने वाले पंकज धीर को आज भी उनके एक स्पेसिफिक किरदार के लिए जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं की पंकज पहले कर्ण का किरदार निभाना नहीं चाहते थे।

पंकज धीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पहले कृष्ण या अर्जुन का किरदार निभाना चाहते थे क्योंकि उन्हें बाकी किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। उन्हें लगता था कि अर्जुन और कृष्ण ही अहम किरदार हैं।

इसके बाद बी आर चोपड़ा ने उन्हें कर्ण के किरदार की अहमियत के बारे में बताया। हालांकि पंकज को उनकी बातों पर यक़ीन ही नहीं हुआ तो बी आर चोपड़ा ने उन्हें कर्ण पर लिखी किताबें पढ़ने को दी।

किताबें पढ़ने के बाद पंकज को यकीन हुआ कि कर्ण कितने बड़े योद्धा थे। पंकज ने फिर इस किरदार को बेहतरीन निभाने के लिए खूब मेहनत की थी और इसका प्रूफ़ तो आपके महाभारत में दिख ही जाएगा।

पंकज काफ़ी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं और वह लास्ट वेब सीरीज़ पॉइज़न में नजर आए थे। इसमें पंकज ने बैरिस्टर डी कोस्टा का किरदार निभाया था। महाभारत के बाद पंकज कई टीवी सीरियल्स में नजर आए हालाकि अब उन्होंने इससे दूरी बना ली है। फिलहाल हैप्पी बर्थडे पंकज धिर, ईश्वर आपका स्वास्थ्य बनाए रखें।

Web Title: Pankaj Dheer did not want to play the character of Karna in Mahabharata, the latter got fame from this character

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे