पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने चंद्रयान-2 के लिए किया घटिया कमेंट, मुंह तोड़ मिला जवाब

By मेघना वर्मा | Published: September 7, 2019 01:20 PM2019-09-07T13:20:55+5:302019-09-07T13:20:55+5:30

ऐसा पहली बार नहीं है जब वीना मलिक ने भारत को लेकर कोई विवादित टिप्पणी की हो। इससे पहले भी कई बार वीना मलिक अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहती हैं।

Pakistani Actress Veena Malik comment On Chandrayaan 2 | पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने चंद्रयान-2 के लिए किया घटिया कमेंट, मुंह तोड़ मिला जवाब

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने चंद्रयान-2 के लिए किया घटिया कमेंट, मुंह तोड़ मिला जवाब

Highlightsइसरो के दफ्तर में पहुंचे पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित किया।पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने भी चंद्रयान 2 पर अपना रिएक्शन दिया है।

भारत से अंतरिक्ष भेजे गए‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ के चांद की सतह को छूने से चंद मिनटों पहले जमीनी स्टेशन से उसका संपर्क टूट गया। इस घटना क्रम के बाद लगातार लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए इसरो दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई किया। 

वहीं लगातार सोशल मीडिया पर भी चंद्रयान-2 के लिए भारतीय वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई की जा रही है। देश को इसरो के वैज्ञानिकों पर गर्व है। आम पब्लिक से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी इंडियन साइंटिस्ट की पीठ थपथपा रहे हैं। वहीं बौखलाए पाकिस्तान की ओर से आया रिएक्शन बेहद घटीया है। 

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने भी चंद्रयान 2 पर अपना रिएक्शन दिया है और विवादित टिप्पणी की है। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा, 'इंडिया को चंद्रयान नहीं टॉयलेट बनाना चाहिए...गरीब भारत।' उनके इस कमेंट पर इंडियन यूजर्स उन पर टूट पड़े हैं। कोई उन्हें पागल बता रहा है तो कोई उन्हें इंडिया में काम मिलने पर तंज कस रहा है।

एक यूजर ने लिखा, हमें टॉयलेट की क्या जरूरत जब हमारे पास पाकिस्तान है वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, तुम लोगों की हैसियत उस टॉयलेट में पड़ी गंदगी से कम नहीं है। वहीं एक यूजर ने लिखा, तुम कौन सी अमीर बाप की औलाद हो वहीं एक यूजर ने लिखा हमने टॉयलेट बनाया है ना उसका नाम पाकिस्तान है। यूजर्स के इन कमेंट से वीना मलिक का मुंह बंद कर दिया है।

बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब वीना मलिक ने भारत को लेकर कोई विवादित टिप्पणी की हो। इससे पहले भी कई बार वीना मलिक अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहती हैं। वहीं बात करें चंद्रयान 2 की तो आज इसरो के दफ्तर में पहुंचे पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित किया और कहा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। 

उनका भाषण खत्म होने के बाद माहौल तब गमगीन हो गया, जब इसरो के अध्यक्ष के. सिवन फूट-फूटकर रो पड़े। वहां मौजूद पीएम मोदी ने तुरंत के. सिवन को गले लगाया और उनकी पीठ थपथपाने लगे। वहीं यह वीडियो चंद मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

Web Title: Pakistani Actress Veena Malik comment On Chandrayaan 2

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे