पदमश्री सोनू सूद को मिलना चाहिए था मिला गया कंगना को, कांग्रेस नेता का तंज- यह काम पर नहीं नफरत फैलाने पर मिलता है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 10, 2021 03:30 PM2021-11-10T15:30:26+5:302021-11-10T15:37:21+5:30

एक तरफ जहां कंगना के फैंस उनकी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं, वहीं सोनू सूद के चाहने वाले खासे नाराज हुए। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता ने भी इसपर आपत्ति जताई कि सोनू सूद को ये सम्मान क्यों नहीं दिया गया है।

padmashree should have got sonu dood but kangana recieve udit raj taunt it is not for work but for spreading lies | पदमश्री सोनू सूद को मिलना चाहिए था मिला गया कंगना को, कांग्रेस नेता का तंज- यह काम पर नहीं नफरत फैलाने पर मिलता है

पदमश्री सोनू सूद को मिलना चाहिए था मिला गया कंगना को, कांग्रेस नेता का तंज- यह काम पर नहीं नफरत फैलाने पर मिलता है

Highlightsकंगना रनौत को 8 नवंबर 2021 को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया उदित राज ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि पद्मश्री सम्मान सोनू सूद को मिलना चाहिए था

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्मश्री सम्मान मिलने पर कांग्रेस नेता उदित राज ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन लोगों को नहीं दिया जाता है जो काम करते हैं बल्कि उन लोगोंं को मिलता है जो झूठ और नफरत फैलाते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया। अभिनेत्री ने पद्मश्री मिलने पर आभार भी जताया। वहीं इस बात का भी जिक्र किया कि पद्मश्री उनके खिलाफ बोलने वाले लोगों को जवाब भी है। 

एक तरफ जहां कंगना के फैंस उनकी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं, वहीं सोनू सूद के चाहने वाले खासे नाराज हुए। वहीं कांग्रेस नेता ने भी इसपर आपत्ति जताई कि सोनू सूद को ये सम्मान क्यों नहीं दिया गया है। उदित राज ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि पद्मश्री सम्मान सोनू सूद को मिलना चाहिए था।

उन्होने ट्वीट किया- लोग हैरान हैं कि पदमश्री सोनू सूद को मिलना चाहिए था मिला कंगना रनौत को। किस दुनिया में हो , यहां काम पर नही झूठ और नफरत फ़ैलाने पर मिलता है। वहीं एडिशनल एडवोकेट जनरल ऑफ छत्तीसगढ़, अशोक बसोया ने भी कहा कि मेरा एक सवाल है मोदी जी से कि सोनू सूद को पद्मश्री क्यों नहीं दिया गया?’

बता दें, कंगना रनौत को 8 नवंबर 2021 को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कंगना रनौत को प्रशस्ति पत्र के साथ पद्मश्री अवॉर्ड दिया

Web Title: padmashree should have got sonu dood but kangana recieve udit raj taunt it is not for work but for spreading lies

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे