OSCAR: ऑस्कर पुरस्कार के लिए दो श्रेणियों में RRR का नामांकन, 21 साल बाद किसी भारतीय फिल्म को मिली कामयाबी, फैंस खुश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 16, 2022 12:30 PM2022-09-16T12:30:18+5:302022-09-16T12:47:44+5:30

विदेशों में आरआरआर को खूब पसंद किया जा रहा है। नेटफ्लिक्स पर वैश्विक दर्शकों के लिए स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कराए जाने के बाद इसे बहुत प्यार मिला।

Oscar nominations for SS Rajamouli RRR Best International Film Best Original Song | OSCAR: ऑस्कर पुरस्कार के लिए दो श्रेणियों में RRR का नामांकन, 21 साल बाद किसी भारतीय फिल्म को मिली कामयाबी, फैंस खुश

OSCAR: ऑस्कर पुरस्कार के लिए दो श्रेणियों में RRR का नामांकन, 21 साल बाद किसी भारतीय फिल्म को मिली कामयाबी, फैंस खुश

Highlights आरआरआर को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म  के रूप में भी नामांकित किया गया है। इसके साथ ही आरआरआर के गीत-दोस्ती को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के रूप में नामांकित किया गया है।

मुंबईः फिल्म आरआरआर के फैंस उत्साहित हैं। ऑस्कर ने विभिन्न श्रेणियों में संभावित ऑस्कर नामांकित व्यक्तियों की सूची जारी की है जिसमें दो में आरआरआर का नाम शामिल है। 21 साल बाद किसी भारतीय फिल्म का नामांकन हुआ है। पिछली फिल्म आमिर खान की लगान थी जिसे ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था। ध्यान देनेवाली बात है कि दोनों ही फिल्में उपनिवेश विरोधी फिल्म हैं।

प्रकाशन ने भविष्यवाणी की है कि आरआरआर के गीत-दोस्ती को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के रूप में नामांकित किया गया है। इस गीत को एम एम कीरवानी ने कंपोज किया है जिसे हेमचंद्र द्वारा लिखा गया है। दोस्ती गीत के साथ ही 'दिस इज ए लाइफ' फ्रॉम एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स, 'होली म्यू हैंड' टॉप गन: मेवरिक, और टर्निंग रेड से यू लाइक यू जैसे गाने भी सूची में शामिल हैं।

यही नहीं आरआरआर को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म  के रूप में भी नामांकित किया गया है। इस श्रेणी में आरआरआर के साथ निर्देशक सैंटियागो मित्रे की अर्जेंटीना 1985, एलेजांद्रो गोंजालेज इनारितु की बार्डो, लुकास ढोंट्स क्लोज और अली अब्बासी की होली स्पाइडर शामिल हैं।

गौरतलब है कि विदेशों में आरआरआर को खूब पसंद किया जा रहा है। नेटफ्लिक्स पर वैश्विक दर्शकों के लिए स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कराए जाने के बाद इसे बहुत प्यार मिला। हॉलीवुड फिल्म बिरादरी के कई लोकप्रिय सदस्यों ने इस फिल्म को सराहा है। 

Web Title: Oscar nominations for SS Rajamouli RRR Best International Film Best Original Song

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे