लाइव न्यूज़ :

सुशांत आत्महत्या मामला: रिया चक्रवर्ती की वजह से पूरी बंगाली महिलाओं को किया जा रहा परेशान, पुलिस ने जांच शुरू की

By भाषा | Updated: August 4, 2020 18:58 IST

इस संबंध में एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसने कहा है कि उसके बंगाली होने के कारण सोशल मीडिया पर अज्ञात लोग उसे गाली दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाली होने के कारण उनके लिए कुछ लोग अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके पिता द्वारा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद सोशल मीडिया पर अज्ञात लोग पश्चिम बंगाल, खासकर कोलकाता निवासी महिलाओं को पिछले एक सप्ताह से परेशान कर रहे हैं। बंगाली होने के कारण उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। पश्चिम बंगाल महिला आयोग को महिलाओं की ओर से मेल पर कम से कम चार शिकायत मिली हैं जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो वह जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

आयोग की अध्यक्ष लीना गंगोपाध्याय ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पिछले एक सप्ताह से हमें सोशल नेटवर्किंग साइटों पर इस तरह की गाली-गलौज के बारे में महिलाओं की शिकायतें मिल रही हैं। हमें मेल पर कम से कम चार शिकायत मिली हैं। हमने इन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए कोलकाता पुलिस को भेज दिया है।’’ 

इस संबंध में एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसने कहा है कि उसके बंगाली होने के कारण सोशल मीडिया पर अज्ञात लोग उसे गाली दे रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।’’ अधिकारी ने बताया कि महिलाओं ने शिकायत की है कि सोशल मीडिया पर उन्हें गालियां दी जा रही हैं और उन्हें धन के लिए संबंध बनाने वाली तथा काला जादू करने वाली करार दिया जा रहा है। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच