Box Office Collection: सोमवार को कम हुई 'ऑक्टोबर' की कमाई,जानें अब तक का कलेक्शन
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 17, 2018 03:31 PM2018-04-17T15:31:07+5:302018-04-17T15:31:07+5:30
वरुण धवन और बनिता संधू के अभिनय से सजी फिल्म 'ऑक्टोबर' को हर कोई जमकर पसंद कर रहा है।
मुंबई, 17 अप्रैल: वरुण धवन और बनिता संधू के अभिनय से सजी फिल्म 'ऑक्टोबर' को हर कोई जमकर पसंद कर रहा है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर सराहा जा रहा है। शूजित सरकार के डायरेक्शन में बनी कम बजट की इस फिल्म का उद्देश्य ही एक अच्छी कहानी से दर्शकों को रूबरू करवाना था और ऐसा ही हुआ भी है।
वहीं, कमाई के मामले में वरुण के लिए भी ये फिल्म उनकी अब तक की सभी फिल्मों से वीकेंड पर सबसे बुरा प्रदर्शन करने वाली फिल्म साबित हुई है, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता है।
चार दिन में इस फिल्म ने कुल 22.95 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कलेक्ट किए हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के अब तक के कलेक्शन को शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अब तक की जर्नी को देखें, तो इसने शुक्रवार को 5.04 करोड़, शनिवार को 7.47 करोड़, रविवार को 7.74 करोड़ और सोमवार को 2.70 करोड़ का कारोबार किया है।
फिल्म इंडस्ट्री ने भी इस फिल्म की तारीफ में कोई कमी नहीं छोड़ी है। अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म की तारीफ में एक ट्वीट में लिखा, 'ऑक्टोबर फिल्म, एक पुष्प हरश्रंगार का, जेंटल, सॉफ्ट, श्रीकृष्ण इसे पारिजात कहते थे, बंगाल में शिउली कहा जाता है। एक ऐसा अनोखा पेड़ जो फूलों के फल बनने का इंतजार नहीं करता। चांदनी रात में चमकता है, सुबह होने से पहले झड़ जाता है।'