लाइव न्यूज़ :

सुशांत के निधन की हो सकती है CBI जांच, Bjp सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने वकील नियुक्त किया-खुश हुए फैंस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 10, 2020 10:01 IST

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से फैंस अब तक नहीं उभर पा रहे हैं। फैंस लगातार एक्टर के निधन की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देसुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत के सुसाइड मामले में सीबीआई जांच के लिए एक वकील नियुक्त किया है।सुब्रमण्यम स्वामी ने वकील के नियुक्त होने की बात खुद सोशल मीडिया पर बताई है

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। एक्टर के निधन को एक महीना पूरा होने वाला है। एक्टर के निधन से लोग अभी तक उभर नहीं पा रहे हैं। फैंस और कुछ स्टार्स सुशांत के निधन की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।  अब तक इस मामले में करीब 32 लोगों का बयान भी दर्ज हो चुका है। अब खबर के अनुसार बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत के सुसाइड मामले में सीबीआई जांच के लिए एक वकील नियुक्त किया है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने वकील के नियुक्त होने की बात खुद सोशल मीडिया पर बताई है। सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने इशकरण को सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में संभावित सीबीआई जांच या पीआईएल या आपराधिक शिकायत के लिए प्रॉसेस शुरू करने के लिए कहा है।'

इतना ही नहीं अपने दूसरे ट्वीट में स्वामी ने इस बात का जिक्र किया है कि इशकरण सिंह भंडारी संभावित सीबीआई जांच या पीआईएल या आपराधिक शिकायत मामले के लिए सभी डेटा एकत्र करेंगे। वहीं, ट्विटर पर #CBIForSonOfBihar ट्रेंड कर रहा है। और सोशल मीडिया पर फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।  सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड के संबंध में सुब्रमण्यम स्वामी के सीबीआई जांच की के लिए उठाए गए इस कदम की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लगातार लोग स्वामी को धन्यवाद भी दे रहे हैं। बता दें सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह asphyxia बताई गई है। यानी शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने की वजह से मौत। हालांकि, सुशांत के केस में मुंबई पुलिस किसी भी एंगल को नहीं छोड़ रही है।

सुशांत सिंह राजपूत का करियर

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड की। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी।

इस सीरियल के किया था डेब्यू

सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।

धोनी के रोल से ज्यादा चर्चा में आए

सुशांत सिंह राजपूत ने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे।

 

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीसुशांत सिंह राजपूतसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस