फ्रांस के टॉप म्यूजिक इन्फ्लुएंसर की लिस्ट में बेयोंसे और ट्रैविस स्कॉट के साथ जुड़ा नोरा फतेही का नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 1, 2022 04:30 PM2022-09-01T16:30:08+5:302022-09-01T16:30:08+5:30

नोरो फतेही ने अपने हालिया सिंगल 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' की  सफलता के साथ, डांसर ने न सिर्प देश बल्कि विदेशों में भी सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय कलाकारों के रूप में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया है।

Nora Fatehi Top Music Influencers On instagram In France list | फ्रांस के टॉप म्यूजिक इन्फ्लुएंसर की लिस्ट में बेयोंसे और ट्रैविस स्कॉट के साथ जुड़ा नोरा फतेही का नाम

फ्रांस के टॉप म्यूजिक इन्फ्लुएंसर की लिस्ट में बेयोंसे और ट्रैविस स्कॉट के साथ जुड़ा नोरा फतेही का नाम

Highlightsइस उपलब्धि को हासिल करने वाली दुनिया की पहली बॉलीवुड स्टार इस साल नोरा का गाना 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' बना दुनिया का समर एंथमयूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज पार करने वाली पहली अफ्रीकी-अरब आर्टिस्ट 

मुंबई: ग्लोबल आर्टिस्ट नोरा फतेही फ्रांस में बेयोंसे और ट्रैविस स्कॉट के साथ 'इंस्टाग्राम पर शीर्ष संगीत प्रभावकों' (Top Music Influencers on Instagram) की लिस्ट में शामिल हो गईं है। अपने हालिया सिंगल 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' की  सफलता के साथ, डांसर ने न सिर्प देश बल्कि विदेशों में भी सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय कलाकारों के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। 

इस उपलब्धि को हासिल करने वाली दुनिया की पहली बॉलीवुड स्टार 

इस उपलब्धि के साथ नोरा दुनिया के सबसे प्रसिद्ध कलाकारों की लिस्ट में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड स्टार बन गई हैं। सही मायने में नोरा फतेही एंटरटेनमेंट जगत के लिए हर बार एक गेम-चेंजर हुई हैं, जिन्होंने लगातार दुनिया भर से क्रॉस कल्चर का प्रतिनिधित्व किया है। 

इस साल नोरा फतेही का गाना 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' बना दुनिया का समर एंथम

'डर्टी लिटिल सीक्रेट' उनके प्रयासों में से एक है जो एक कलाकार के तौर में उनकी गतिशील बहुमुखी प्रतिभा और संवेदनशीलता को दर्शाता है। फतेही द्वारा गाया, निर्मित और निर्देशित गाना दुनिया भर में 2022 का समर एंथम बन गया है। फ्रांस में इंस्टाग्राम पर प्रमुख संगीत कलाकारों की सूची में नोरा फतेही बेयोंसे के बाद चौथे स्थान पर आईं हैं और ट्रैविस स्कॉट दूसरे स्थान पर हैं।

यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज पार करने वाली पहली अफ्रीकी-अरब आर्टिस्ट 

नोरा फतेही YouTube पर 1 बिलियन व्यूज पार करने वाली पहली अफ्रीकी-अरब आर्टिस्ट होने के अलावा, वह दुनिया में सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली अफ्रीकी-अरब सेलिब्रेटी भी हैं और विश्व लेवल पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले बॉलीवुड स्टार्स में से हैं।

Web Title: Nora Fatehi Top Music Influencers On instagram In France list

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे