'डांस मेरी रानी' पर बच्ची संग थिरकी महिला, नोरा फतेही ने दुबई से शेयर की वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Published: January 19, 2022 11:36 AM2022-01-19T11:36:19+5:302022-01-19T11:38:23+5:30

मॉडल और डांसर नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही फैंस के लिए बेहतरीन पोस्ट्स शेयर करती हैं। इसी क्रम में उन्होंने दुबई से एक महिला और बच्ची का वीडियो शेयर किया है जो उनके गाने 'डांस मेरी रानी' पर शानदार डांस करती हुई नजर आई।

Nora Fatehi posts video of woman, kid from Dubai grooving to Dance Meri Rani | 'डांस मेरी रानी' पर बच्ची संग थिरकी महिला, नोरा फतेही ने दुबई से शेयर की वीडियो

'डांस मेरी रानी' पर बच्ची संग थिरकी महिला, नोरा फतेही ने दुबई से शेयर की वीडियो

Highlightsनोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर शेयर की शानदार वीडियो।आजकल नोरा फतेही दुबई में छुट्टियां मना रही हैं। कुछ समय पहले नोरा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

मुंबई: अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मॉडल और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दाराल, नोरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें एक महिला बच्ची के साथ उनके गाने "डांस मेरी रानी" पर थिरकते हुए नजर आ रही है। यह वीडियो दुबई की है, जिसे हाल-फिलहाल में ही नोरा ने शेयर की है। 

नोरा फतेही ने री-शेयर की वीडियो

वैसे तो ये वीडियो सारा करित नाम की महिला ने पोस्ट की थी, लेकिन बाद ने नोरा ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। बता दें कि सारा पेशे से कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "एन्जॉय", जिसे बाद में री-शेयर करते हुए नोरा फतेही ने लिखा था, "यह बहुत बढ़िया है।" वीडियो में महिला हिट नंबर पर कुछ कूल मूव्स दिखाती हुई दिखाई दे रही है। यही नहीं, वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला को कुछ ही देर में अकेशा जिरागे नाम की एक लड़की ज्वाइन कर रही है और फिर दोनों साथ में मजेदार मूव्स दिखाती हुई नजर आती हैं। 

दुबई में छुट्टियां मना रही हैं नोरा फतेही

वैसे फैंस भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि आजकल नोरा फतेही दुबई में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई वीडियो शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो दुबई में जमकर मस्ती कर रही हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले नोरा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद फैंस को दी थी। 

Web Title: Nora Fatehi posts video of woman, kid from Dubai grooving to Dance Meri Rani

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे