लाइव न्यूज़ :

रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, 5 करोड़ की धोखाधड़ी और अंडरवर्ल्ड से धमकी दिलाने का है मामला

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 23, 2019 14:12 IST

मुकदमा दर्ज करने वाले शख्स का कहना है कि रेमो ने उनको एक फिल्म के जरिए मोटे मुनाफे का झांसा दिया था। झांसे में आकर उन्होंने साल 2013 में रेमो की फिल्म में 5 करोड़ रुपए लगा दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने 23 सितंबर को रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।आईजी से अनुमति मिलते ही पुलिस टीम रेमो को गिरफ्तार करने मुंबई रवाना होगी।

बॉलीवुड में अपनी कोरियोग्राफी और फिल्म मेकिंग से पहचाने जाने वाले रेमो डिसूजा अब एक बड़े विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ एक प्रॉपर्टी डीलर ने 5 करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किराया है। साथ ही रेमो कि गिरफ्तार करने के लिए आईजी से अनुमति मांगी गई है।

जानिए क्या है मामलामुकदमा दर्ज करने वाले शख्स का नाम सतेंद्र त्यागी है जो कि गांव मोरटी का रहने वाला है। सतेंद्र ने यह मुकदमा साल 2016 में सिहानी गेट थाने में दर्ज कराया था। उनका यह कहना है कि रेमो डिसूजा के साथ उनके पारिवारिक संबंध थे। एक बार रेमो ने उनको एक फिल्म के जरिए मोटे मुनाफे का झांसा दिया था। झांसे में आकर उन्होंने साल 2013 में रेमो की फिल्म में 5 करोड़ रुपए लगा दिए थे।

रेमो ने दी थी अंडरवर्ल्ड की धमकी

सतेंद्र ने बताया कि जब पैसे वापस मांगने का समय आया तो उन्होंने 13 दिसंबर 2016 को रेमो को फोन कॉल किया। लेकिन रेमो ने उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकी दिलाई। धमकी देते हुए एक शख्स ने कहा कि अगर दोबारा पैसे मांगे तो तुम्हें मौत के घाट उतार दूंगा। धमकी देने वाले शख्स ने अपना नाम प्रसाध पुजारी बताया था। साथ ही उसने मुंबई में न घुसने की धमकी भी दी।

आईजी की अनुमति के बाद होगी गिरफ्तारी

अब इस मामले में एसीजेएम अष्टम की अदालत में सुनवाई चल रही है। अदालत में तय तारीख पर न पहुंचने पर अदालत ने 23 सितंबर को रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। मुंबई जाने के लिए आईजी से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही पुलिस टीम रेमो को गिरफ्तार करने मुंबई रवाना होगी।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच