लाइव न्यूज़ :

जानिए सुशांत सिंह राजपूत के शव में ज़हर होने पर AIIMS की रिपोर्ट में क्या कहा गया है?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 29, 2020 11:42 IST

सुशांत सिंह राजपूत के केस में एम्स की फरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि फरेंसिक टीम को अपनी जांच में सुशांत की बॉडी से किसी तरह का कोई जहर नहीं मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत को अब तीन महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। फरेंसिक टीम को अपनी जांच में सुशांत के बॉडी में किसी तरह का जहर नहीं मिला है

सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत को अब तीन महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। अब इस मामले में एम्स की टीम ने सीबीआई को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार सीबीआईएम्स की रिपोर्ट का विश्लेषण करने में भी जुट गई है। साथ ही सीबीआई इस रिपोर्ट को अपने पिछले 40 दिनों की जांच के नतीजों से भी मिलान करेगी। डॉक्टर सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता वाला एम्स का ये विशेष पैनल सीबीआई की मांग पर बनाया गया था। 

चैनल टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक फरेंसिक टीम को अपनी जांच में सुशांत के बॉडी में किसी तरह का जहर नहीं मिला है। साथ ही उनका डीएनए सेंपल भी मैच हो गया है। जबकि कूपर हॉस्पिटल की ऑटोप्सी रिपोर्ट में अभी और जांच नहीं पूरी हो पाई है। जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि फरेंसिक टीम की जांच में सुशांत की हत्या का ऐंगल साफ नहीं हो रहा है। 

दूसरी तरफ एम्स की फरेंसिक टीम ने कूपर हॉस्पिटल की ऑटोप्सी रिपोर्ट पर भी कुछ सवाल उठाए हैं। टीम के अनुसार सुशांत की बॉडी का पोस्टमॉर्टम किया गया वहां उतनी रोशनी नहीं थी जितनी होनी चाहिए। अगर ये रिपोर्ट सही होती है तो ऐसे में सीबीआई आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के ऐंगल से ही अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी। हालांकि इस बात पर किसी भी तरह की अभी तक आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। ऐसे में जब तक आधिकारिक मुहर नहीं लगती कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

जबकि पैनल के पास ऑटोप्सी और विसरा रिपोर्ट की दोबारा जांच करने की जिम्मेदारी थी। सीबीआई को इस रिपोर्ट के निष्कर्ष से यह जानने में मदद मिलेगी कि सुशांत सिंह की वाई हत्या हुई थी या उन्होंने आत्महत्या की थी। इस रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई अपनी जांच की दिशा भी आगे बढ़ाएगी। सूत्रों के अनुसार एम्स पैनल की रिपोर्ट को इस केस में एक्सपर्ट ओपिनियन के तौर पर लिया जाएगा।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया, 'एम्स और सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक सहमति पर पहुंचे हैं लेकिन और विमर्श की जरूरत है। कानूनी तौर पर किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए कुछ और कानूनी पहलुओं पर ध्यान देने की अभी जरूरत है।'

सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा में अपने फ्लैट में 14 जून को मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया था। हालांकि, इसके बाद कई तरह की बातें उठी और कुछ लोगों दावारा उनकी मौत को हत्या भी बताया गया। हत्या की आशंका की बात उठने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई के पास पहुंचा।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यधूम्रपान-तंबाकू का सेवन कर रहे हैं तो रहिए अलर्ट?, कैंसर मरीजों को जनना जरूरी, उम्र और सेहत पर असर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस