Video: दुल्हन बनकर निरहुआ की बाहों में सिमटी आम्रपाली, कहा- 'ससुराल मैं जावां गी'

By विवेक कुमार | Published: August 23, 2018 12:28 PM2018-08-23T12:28:22+5:302018-08-23T12:28:22+5:30

निरहुआ जल्द ही आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ चलल लंदन में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई है।

Nirhua and Aamrapali dubey celebrated Bakrid | Video: दुल्हन बनकर निरहुआ की बाहों में सिमटी आम्रपाली, कहा- 'ससुराल मैं जावां गी'

Video: दुल्हन बनकर निरहुआ की बाहों में सिमटी आम्रपाली, कहा- 'ससुराल मैं जावां गी'

मुंबई, 23 अगस्त: भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद है। दोनों ने अब तक कई फ़िल्में एकसाथ की है और अक्सर अपने वीडियोज फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दुल्हन की तरह सजीं हुई दिख रही हैं और बैकग्राउंड में  बॉलीवुड सॉन्ग 'ससुराल मैं जावां गी' बज रहा है।  वहीं निरहुआ इस वीडियो में आम्रपाली को गले लगाते हुए दिख रहे हैं।

बता दें कि अभी हाल ही में निरहुआ ने एक ऐप के जरिये एक वीडियो बनाया था जिसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आ रही थीं। वीडियो में दोनों ही स्टार्स 'बागी' फिल्म का डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे थे।   

बता दें कि निरहुआ जल्द ही आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ चलल लंदन में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई है। वहीं फिल्म के गाने भी काफी हिट हो रहे हैं।

इसके अलावा ये दोनों जय वीरू, वीर योद्धा महाबली, पटना जंक्शन, निरहुआ चलल अमेरिका और निरहुआ चलल ससुराल 3 जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे। वैसे अभी हाल ही में निरहुआ की फिल्म बॉर्डर रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए जबरदस्त कमाई की थी। 

Web Title: Nirhua and Aamrapali dubey celebrated Bakrid

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे