निर्भया मामला: दोषियों की हुई फांसी तो खुश हुआ ये एक्टर, लिखा-इंतजार लंबा हो गया है लेकिन न्याय किया गया...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 20, 2020 08:15 AM2020-03-20T08:15:16+5:302020-03-20T08:15:44+5:30

न‍िर्भया गैंगरेप के चारों आरोपियों को शुक्रवार सुबह फांसी पर लटका द‍िया गया है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स के इस पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

Nirbhaya case: Ritesh Deshmukh happy to hang the culprits | निर्भया मामला: दोषियों की हुई फांसी तो खुश हुआ ये एक्टर, लिखा-इंतजार लंबा हो गया है लेकिन न्याय किया गया...

फाइल फोटो

Highlights 8 साल बाद निर्भया को इंसाफ मिला है। बॉलीवुड एक्टर रीतेश देशमुख ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।

निर्भया सामुहिक बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह को आज शुक्रवार की सुबह तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। 20 मार्च 2020 की तारीख इतिहास में दर्ज हो गई। 8 साल बाद निर्भया को इंसाफ मिला है। न‍िर्भया गैंगरेप के चारों आरोपियों को शुक्रवार सुबह फांसी पर लटका द‍िया गया है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स के इस पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर रीतेश देशमुख ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।

दिल्‍ली की तिहाड़ जेल में शुक्रवार सुबह चारों को सजा दी गई है। दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने के बाद लंबे समय से इंसाफ के लिए दर दर भटक रहीं निर्भया की मां ने कहा कि आज का दिन हमारी महिलाओं और बच्चियों को के नाम है।

रीतेश देशमुख ने इस फैसले को स्वागत किया है और खुश होकर ट्वीट किया है। एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि #JusticeForNirbhaya मेरे विचार और प्रार्थनाएं निर्भया के माता-पिता, दोस्तों और प्रियजनों के साथ हैं। इंतजार लंबा हो गया है लेकिन न्याय किया गया है।

16 दिसंबर 2012

16 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली में चलती बस में पैरामेडिकल की छात्रा निर्भया के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस दौरान दोषियों ने इतनी दरिंदगी की थी कि निर्भया की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक से चारों दोषियों मुकेश, विनय, पवन और अक्षय को फांसी की सजा सुनाई गई। चारों दोषियों के सभी कानूनी विकल्प समाप्त हो चुके थे और राष्ट्रपति भी उनकी दया याचिका खारिज कर दी थी। निचली अदालत ने चारों दोषियों को एक साथ फांसी देने के लिए 20 मार्च की सुबह 5.30 बजे का वक्त तय कर रखा था।

Web Title: Nirbhaya case: Ritesh Deshmukh happy to hang the culprits

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे