Niharika Konidela: जानिए कौन हैं निहारिका कोनिडेला, जिनके साथ बाहुबली प्रभास की शादी की हो रही है चर्चा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 25, 2020 12:15 PM2020-04-25T12:15:29+5:302020-04-25T12:15:29+5:30
बाहुबली एक्टर प्रभास की शादी की चर्चा ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। निहारिका कोनिडेला नाम की लड़की के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है।
बाहुबली और बाहुबली2 जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले सुपरस्टार प्रभास हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। प्रभास अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। एक्टर की शादी की खबरें आए दिन सुर्खियों में आती रहती हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस अनुष्का के साथ उनके अफेयर की खबरें सामने आईं थीं। लेकिन दोनों ने ही इस बात को सिरे से खारिज कर दिया था। अब एक नई लड़के के साथ एक्टर की शादी की खबरें सामने आ रही हैं।
हारिका कोनिडेला नाम की लड़की के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है। मीडिया में भी उनकी और निहारिका की शादी की खबरें छा गईं। निहारिका सोशल मीडिया पर प्राभास के साथ शादी के कारण छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
हालांकि निहारिका ने इन खबरों को बेबुनियाद कहा है। निहारिका कोनिडेला जाने माने साउथ स्टार चिरंजीवी और पवन कल्याण की भतीजी हैं। वह सिनेमा परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सुपरस्टार राम चरण और अल्लू अर्जुन भी निहारिका के कजिन लगते हैं। निहारिका सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। 12 लाख ज्यादा फॉलोअर्स वाली निहारिका 15 से ज्यादा फिल्में और 3 वेबसीरीज में काम कर चुकी हैं।
प्रभास के साथ शादी पर निहारिका ने का है कि ऐसी कोई चर्चा हुई भी नहीं और शादी की खबरें आ गईं। मुझे तो पता भी नहीं कि ये खबरें कहां से आ रही हैं। निहारिका ने प्रभास से शादी को सिरे से खारिज कर दिया है।18 दिसंबर 1993 को पैदा हुईं निहारिका तेलुगू सिनेमा के जाने माने एक्टर और प्रोड्यूसर नागेंद्र बाबू की बेटी हैं।