जब पति निक ने खास अंदाज में प्रियंका को कहा 'आई लव यू लव', फैंस हुए फिदा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 20, 2019 11:01 AM2019-08-20T11:01:23+5:302019-08-20T11:01:23+5:30

एक कॉन्सर्ट में हाल ही में निक जोनस ने सबके सामने इशारों में प्रियंका चोपड़ा को आई लव यू कहा है।

Nick Jonas surprises Priyanka Chopra by professing his love to her during Jonas Brothers' Boston concert | जब पति निक ने खास अंदाज में प्रियंका को कहा 'आई लव यू लव', फैंस हुए फिदा

जब पति निक ने खास अंदाज में प्रियंका को कहा 'आई लव यू लव', फैंस हुए फिदा

Highlightsप्रियंका चोपड़ा और उनके पति पॉप सिंगर निक जोनस के बीच का प्यार फैंस को आए दिन देखने को मिल जाता है।हाल ही में निक ने एक बार फिर से कुछ ऐसा किया है जिससे वह हर ओर छा गए हैं।

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति पॉप सिंगर निक जोनस के बीच का प्यार फैंस को आए दिन देखने को मिल जाता है। दोनों एक दूसरे को स्पेशल फील करना का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।खास कर निक पत्नी के ऊपर आए दिन प्यार बरसाते रहते हैं। फिर चाहे वह कॉन्सर्ट हो फिर छुट्टियां इसका रूप देखने को मिल ही जाता है। 

हाल ही में निक ने एक बार फिर से कुछ ऐसा किया है जिससे वह हर ओर छा गए हैं। दरअसल इन दिनों जोनस ब्रदर्स एक कॉन्सर्ट के लिए बोस्टन के टूर पर हैं। जहां उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा भी हैं। यहां निक ने प्रियंका को खास अंदाज में आई लव यू कहा है।

 डीएनए की खबर के अनुसार निक ने सबके सामने प्रियंका को आई लव यू कहा  है। लेकिन खास बात ये है कि प्रियंका निक से काफी दूर खड़ी थीं ऐसे में पति ने इशारों में स्टेज से उनसे आई लव यू कहा है। निक का ये अंदाज फैंस को जमकर पसंद आ रहा है।

 हाल ही में निक  और प्रियंका की कुछ फोटो भी सामने आईं थी। मौके पर निक ने ब्लैक कलर का सूट पहना था, वहीं प्रियंका ने भी ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी। प्रियंका इस ड्रेस में काफी ग्लैमरस लग रही थीं। प्रियंका अपने अंदाज से हर किसी को दीवाना कर लेती हैं।

 निक और प्रियंका आए दिन साथ देखे जाते हैं। दोनों ने 2018 नें भव्य तरीके से शादी की थी। प्रियंका ने उदयपुर में दो रिवाजों से शादी की थी। वर्कफंट की बात करें तो प्रियंका एक बार फिर से बॉलीवुड में अपना कमबैक करने को तैयार हैं। वह जल्द ही द स्काइ ईज पिंक फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है।

Web Title: Nick Jonas surprises Priyanka Chopra by professing his love to her during Jonas Brothers' Boston concert

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे