Video: प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद पूरी तरह से बदल गई है निक जोनस की लाइफ, वीडियो में किए खुलासे

By मेघना वर्मा | Published: March 9, 2019 12:13 PM2019-03-09T12:13:17+5:302019-03-09T12:14:26+5:30

प्रियंका और निक ने साल 2018 में हिंदू और क्रिसमत दोनों रिवाजों से जोधपुर में शादी की थी। प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान खान और जायरा वसीम दिखेंगी।

Nick Jonas shares how marriage with Priyanka has changed him | Video: प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद पूरी तरह से बदल गई है निक जोनस की लाइफ, वीडियो में किए खुलासे

Video: प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद पूरी तरह से बदल गई है निक जोनस की लाइफ, वीडियो में किए खुलासे

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के वो कपल्स हैं जो एक-दूसरे को प्यार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। साल 2018 में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने निक से शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा ऑन स्क्रीन जितनी बेहतरीन अदाकारा हैं उतनी ही अच्छी वाइफ भी। निक जोनस ने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि वो प्रियंका से शादी करने के बाद कितने बदल गए हैं। 

अपनी मैरिज लाइफ के बारे में बात करते हुए निक ने कहा कि,''मेरी मैरिज लाइफ अच्छी चल रही है। हर दिन एक नया एक्सपिरियंस होता है। हर सुबह उठकर खुद को लकी मानता हूं। खाने की बात करें तो मैं प्रियंका के टेस्ट जैसा खाना खाने लगा हूं। मैं अब तीखा भी खाना खाने लगा हूं। मैं स्पाइसी फूड का फैन हो गया हूं। मैं भी प्रियंका को अपनी फेवरेट इटालियन डिश टेस्ट करवाता रहता हूं।''

वहीं कॉफी विद करण के आखिरी एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी लव लाइफ को रिवील किया था। प्रियंका ने कहा था कि कैसे वो निक के साथ अभी भी फ्लर्ट करती हैं और उसी से उनके बीच की केमिस्ट्री पब्लिक के बीच भी अच्छी दिखती है। बता दें प्रियंका चोपड़ा को निक ने ग्रीस में प्रपोज किया था इस बात की जानकारी भी करण के ही शो पर प्रियंका ने दी थी। 

निंकयंका यानी प्रियंका और निक ने साल 2018 में हिंदू और क्रिश्चयन दोनों रिवाजों से जोधपुर में शादी की थी। प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान खान और जायरा वसीम दिखेंगी। 

Web Title: Nick Jonas shares how marriage with Priyanka has changed him

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे